PM मोदी ने किया 'Z-मोड़' टनल का उद्घाटन, भारत के लिए साबित होगी मील का पत्थर
सोनमर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने Z-Morh Tunnel का उद्घाटन किया। इस दौरान, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री…
सोनमर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), जम्मू-कश्मीर के गांदरबल पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने Z-Morh Tunnel का उद्घाटन किया। इस दौरान, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
श्रीनगर-लेह हाईवे NH-1 पर बनी 6.5 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल (Z-Morh Tunnel) श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। बर्फबारी की वजह से ये हाइवे 6 महीने बंद रहता है। टनल बनने से लोगों को अब ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी। श्रीनगर-लेह हाइवे पर गगनगीर से सोनमर्ग के बीच पहले 1 घंटे से ज्यादा समय लगता था। इस टनल के बनने से अब दूरी 20 से 25 मिनट में पूरी हो सकेगी। जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ भारत के लिए भी यह सुरंग कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2400 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग (Z-Morh Tunnel) पूरे साल सड़क मार्ग से लद्दाख आवागमन की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस सुरंग को बनाने का काम मई 2015 में शुरू हुआ था और पिछले साल इसका निर्माण पूरा हुआ है। इस सुरंग को लद्दाख में देश की रक्षा जरूरतों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सुरंग केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को देश के बाकी हिस्से से भी जोड़ती है।
गगनगीर और सोनमर्ग के बीच लगातार बना रहेगा संपर्क
इस सुरंग के शुरू हो जाने के बाद गगनगीर और सोनमर्ग के बीच निर्बाध रूप से संपर्क सुनिश्चित होगा और गर्मियों में लद्दाख की यात्रा भी पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगी। जेड-मोड़ सुरंग (Z-Morh Tunnel) 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह दो-लेन वाली सड़क सुरंग है। इसके अलावा इसमें आपात स्थिति के लिए बचने के लिए समानांतर 7।5 मीटर चौड़ा रास्ता भी बनाया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
