24 घण्टे ऑनलाइन

घर में घुसकर मारेंगे और… आदमपुर से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

आदमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना के जवानों और वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने आगे कहा, वो कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन वो भूल…

24GhanteOnline
May 13, 2025
2 min read

आदमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना के जवानों और वायु योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने आगे कहा, वो कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा है। आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। 9 आतंकी ठिकाने बर्बाद कर दिए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई। आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अब एक ही अंजाम होगा-तबाही। भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा-विनाश और महाविनाश।

पीएम ने कहा, भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोबिंद सिंह जी भी धरती है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने कहा था-“सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं”. अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है।
इसीलिए जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया।

आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम ने सेना के जवानों से की मुलाकात, पाक ने किया था उड़ाने का दावा


जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी। आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन्स, हमारी मिसाइलों के बारे में सोचकर तो पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी।

उन्होंने आगे कहा, Operation Sindoor से आपने देश का आत्मबल बढ़ाया है, देश को एकता के सूत्र में बांधा है और आपने भारत की सीमाओं की रक्षा की है। आपने भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। आपने वो किया है, जो अभूतपूर्व है, अकल्पनीय है, अद्भुत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…