बेबी को निमोनिया से इन उपायों से मिलेगी राहत
निमोनिया (Pneumonia) एक संक्रामक बीमारी है जो खांसने, छींकने, छूने और यहां तक की सांस के जरिए भी फैलती है। निमोनिया फेफड़ों से जुड़ा का एक आम इंफेक्शन है, जो बैक्टिरिया या वायरस के कारण हो सकता है। यह बीमारी आम ज़रूर…
निमोनिया (Pneumonia) एक संक्रामक बीमारी है जो खांसने, छींकने, छूने और यहां तक की सांस के जरिए भी फैलती है। निमोनिया फेफड़ों से जुड़ा का एक आम इंफेक्शन है, जो बैक्टिरिया या वायरस के कारण हो सकता है। यह बीमारी आम ज़रूर है, लेकिन इसे हल्के में लेने की ग़लती कभी न करें। सर्दियों के मौसम में इंफेक्शन की वजह से बच्चों को सबसे ज्यादा निमोनिया (Pneumonia) होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से निमोनिया (Pneumonia) में राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
हल्दी
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। हल्दी बच्चों को सर्दियों में वायरस से सुरक्षित रखने का काम करती है। अगर बच्चा बड़ा है तो आप मौसम बदलते ही बच्चे को हल्दी वाला दूध देना शुरू करें। लेकिन यदि वह छोटा है तो आप हल्दी को पानी में गर्म कर उसे बच्चे के सीने पर मालिश करते हुए लगाएं। इससे बच्चे को संक्रामक रोग में राहत मिलती है
शहद
शहद में ऐंटिबैक्टिरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो निमोनिया में भी फायदा पहुंचा सकते हैं। निमोनिया में होने वाले कफ और कोल्ड में शहद के सेवन से आराम मिलता है। इसके लिए 1/4 गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर हर रोज़ पीने से निमोनिया में आराम मिल सकता है।
लौंग
अगर बच्चा 10 साल से बड़ा है तो आप उसको लौंग का पानी दे सकती हैं। पानी में 2 से 3 लौंग व काली मिर्च डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे हल्का गुनगुना कर बच्चे को आधा कप पीने के लिए दें। इसके अलावा लौंग के तेल से बच्चे की छाती पर मसाज करने से भी उनको आराम मिलता है और वह निमोनिया से सुरक्षित रहते हैं
पेपरमिंट
पेपरमिंट ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री होता है, जो सीने में मौजूद कंजेशन को कम करने में मदद करता है और साथ पेनकिलर का काम भी करता है। अगर पेपरमिंट की गर्मागर्म चाय पी जाए, तो इससे गले में होने वाली खिचखिच दूर होगी और कफ भी बाहर निकलेगा। जिससे काफी राहत मिलेगी।
तुलसी
तुलसी एक औषधिय गुण मौजूद होते हैं। निमोनिया से बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए आप तुलसी के पत्तों के रस के साथ काली मिर्च को मिलाकर बच्चे को दे सकते हैं। इसके एंटीइंफ्लेमेट्री गुण बच्चे को वायरल रोगों से बचाते हैं।
अदरक
निमोनिया में खांसी काफी होती है, जिससे सीने में दर्द हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि निमोनिया में अगर अदरक या फिर हल्दी की चाय पी जाए, तो लगातार आ रही खांसी में काफी आराम मिलता है। अदरक और हल्दी के के वैसे भी सेहत के लिए काफी लाभ हैं।
लहसुन
लहसुन कफ को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। लहसुन की कुछ कलियों का पेस्ट बना लें और रात को सोने से पहले इस पेस्ट को बच्चे के सीने पर लगा लें। इससे बच्चे के सीने में गर्माहट मिलती है और उसका कफ बाहर आने लगता है।
मेथी
मेथी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करके जुकाम, खांसी, सांस की तकलीफ, ब्रोन्कियल और गले में खराश जैसे निमोनिया के लक्षणों पर प्रभावी रूप से काम कर सकती है। इसके उपयोग के लिए एक कप पानी में एक चम्मच मेथी के बीजों को 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद स्वाद के लिए शहद मिलाकर इस मिश्रण का चाय की तरह सेवन करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
