16GB तक रैम के साथ आज होगा धमाका! लॉन्च से पहले कंफर्म हुए ये 5 धांसू फीचर्स
आज Poco C85 5G को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, अगर आप भी अपने पुराने फोन को बदलने का सोच रहे हैं तो चलिए आपको लॉन्च से पहले बताते हैं कि ये फोन कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारा जाएगा. दरअसल, लॉन्च से…
आज Poco C85 5G को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, अगर आप भी अपने पुराने फोन को बदलने का सोच रहे हैं तो चलिए आपको लॉन्च से पहले बताते हैं कि ये फोन कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारा जाएगा. दरअसल, लॉन्च से पहले इस अपकमिंग फोन को लेकर अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स कंफर्म हो गए हैं.
इस बात का भी पता चल गया है कि लॉन्च के बाद ये फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी का वादा कि पोको सी85 5जी को 2 एंड्रॉयड अपडेट और 4 सालों तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे.
Poco C85 5G Specifications (कंफर्म)
बैटरी: 6000 एमएएच की दमदार बैटरी इस पोको फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, ये फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ आता है.
डिस्प्ले: इस हैंडसेट में 6.9 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 810 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आती है.
चिपसेट: पोको सी85 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है.
रैम: वैसे तो ये फोन 8 जीबी रैम के साथ उतारा जाएगा लेकिन 8 जीबी वर्चुअल रैम के जरिए आप रैम को 16 जीबी तक आसानी से बढ़ा पाएंगे. वर्चुअल रैम इस बात पर निर्भर होगी कि आप कौन सा वेरिएंट चुनेंगे.
कैमरा: इस लेटेस्ट फोन को 50 मेगापिक्सल डुअल एआई कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ उतारा जाएगा.
Poco C85 5G Price in India (संभावित)
फीचर्स को देखने के बाद तो ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है और इसकी कीमत 15 हजार से कम होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिया है लेकिन आज लॉन्च के साथ ही इस फोन की ऑफिशियल कीमत से भी पर्दा उठ जाएगा. इस रेंज में ये फोन मोटोरोला, वीवो और रियलमी जैसी कंपनियों के बजट स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
