घर में तैयार करें स्पेशल अचार, नोट करें आसान रेसिपी
र्दियां आते ही कई लोगों के मन में कुछ व्यंजन आने लगते हैं जिनका मजा सर्दियों में ही आता हैं। ऐसी ही एक चीज हैं गाजर जो सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गाजर का अचार (Carrot Pickle) बनाने की…
र्दियां आते ही कई लोगों के मन में कुछ व्यंजन आने लगते हैं जिनका मजा सर्दियों में ही आता हैं। ऐसी ही एक चीज हैं गाजर जो सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गाजर का अचार (Carrot Pickle) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसके स्वाद का चटकारा सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
गाजर का अचार (Carrot Pickle) बनाने की सामग्री
- आधा किलो गाजर (छीलकर कद्दूकस कर लें)
- आधा कप तिल या मूंगफली का तेल
- आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून राई का पाउडर
- आधा टीस्पून नमक
- 1/4 टीस्पून मेथीदाना पाउडर
- 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
- आधा टीस्पून धनिया पाउडर
- 50 ग्राम गुड
- 1 टीस्पून नींबू का रस
सीज़निंग के लिए सामग्री
- 1 टेबलस्पून तेल
- 1 लाल मिर्ची
- 1/4 टीस्पून राई
- 1/4 टीस्पून जीरा
- 1/4 टीस्पून मेथीदाना
- 2 चुटकी हींग
- चुटकीभर हल्दी
- थोड़े से करीपत्ते
गाजर का अचार (Carrot Pickle) बनाने की विधि
- एक बड़ी कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें।
- राई डालें, जब राई तड़कने लगे तो जीरा, मेथी, हींग और हल्दी डालें। करीपत्ते डालें।
- आंच पर से उतारकर गाजर, सारे पाउडर और मिलाएं। ठंडा होने पर गुड और नींबू का रस मिलाएं।
- एक जार में भरकर रख दें।
- गाजर का अचार कुछ घंटों में ही तैयार हो जाता है और इसे आप एक-दो महीने तक रख सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
