24 घण्टे ऑनलाइन

ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं पीलऑफ मास्क

आजकल बाजार में बहुत तरह के पीलऑफ मास्क (peeloff mask) आ गए हैं। जिन्हें लगाने से त्वचा की डलनेस और ड्राईनेस चली जाती है। वहीं ऑइली स्किन (oily skin) पर भी ये मास्क काफी असर करते हैं। टैनिंग, पिग्मेंटेशन, एक्ने मार्क्स…

24GhanteOnline
March 10, 2025
2 min read

आजकल बाजार में बहुत तरह के पीलऑफ मास्क (peeloff mask) आ गए हैं। जिन्हें लगाने से त्वचा की डलनेस और ड्राईनेस चली जाती है। वहीं ऑइली स्किन (oily skin) पर भी ये मास्क काफी असर करते हैं। टैनिंग, पिग्मेंटेशन, एक्ने मार्क्स के साथ ही ये मास्क एंटी एजिंग का काम बखूबी करते हैं। लेकिन अच्छी खासी कीमत में मिलने वाले इन पील ऑफ मास्क (peeloff mask) को खरीदना हर बार मुश्किल होता है। ऐसे में क्यों ना इन्हें घर पर ही बनाया जाए।

वैसे भी केमिकल से भरे मास्क को चेहरे पर लगाने से अच्छा है कि क्यों ना नेचुरल तत्वों से भरे पील ऑफ मास्क (peeloff mask) घर पर तैयार किए जाए। वहीं स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाने से ये ज्यादा असरदार होते हैं।

अगर चेहरे पर एक्ने निकलते हैं तो आपकी स्किन को स्पेशल मास्क (peeloff mask)की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए टमाटर के साथ अच्छी तरह से मैश किए पम्पकिन के साथ दालचीनी और आधा चम्मच शहद की जरूरत होगी। इन सारी चीजों को मिलाकर पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह से सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। ये मास्क चेहरे एक्ने और इनसे होने वाले दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद करेंगे।

स्किन पर होने वाली टैनिंग और अनइवन स्किन टोन को ठीक करने के लिए अल्फा हाईड्रोक्सी पील जैसे लैक्टिक एसिड के मास्क त्वचा को मार्क्स और टैन लाइन को हटाने में मदद करते हैं। इस तरह के पील ऑफ मास्क को बनाने के लिए जरूरत होगी दही, चीनी और नींबू के रस की। इन तीनों को मिलाकर एक फैस पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें।

चेहरे पर आ गईं झुर्रियों को दूर करने के लिए गाजर का फेस पैक काफी काम का है। इसे बनाने के लिए एक गाजर को उबालकर अच्छे से मैश कर लें। इसमें कुछ बूंद रोज ऑयल की डालें। साथ में एप्रिकॉट ऑयल डालें। चेहरे पर इस पैक को लगाने के बाद दस से पंद्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से धोकर चेहरे को साफ कर लें।

घर पर बनें इन आसान से पील ऑफ मास्क की मदद से चेहरे पर खोया निखार पाया जा सकता है। वहीं इन मास्क को बनाने के लिए पैसे खर्ज करने की भी जरूरत नही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…