24 घण्टे ऑनलाइन

सनटैन से है परेशान, इनके इस्तेमाल से पाएं राहत

गर्मियां हो या सर्दियां त्वचा को सनटैन (Suntan) का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण न सिर्फ त्वचा की रंगत असमान लगने लगती है बल्कि जलन का भी अहसास होने लगता है। अगर आपको भी सनटैन (Suntan) का सामना करना पड़ रहा है तो…

24GhanteOnline
September 4, 2026
3 min read
सनटैन से है परेशान, इनके इस्तेमाल से पाएं राहत

गर्मियां हो या सर्दियां त्वचा को सनटैन (Suntan) का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण न सिर्फ त्वचा की रंगत असमान लगने लगती है बल्कि जलन का भी अहसास होने लगता है।

अगर आपको भी सनटैन (Suntan) का सामना करना पड़ रहा है तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक बनाने का तरीका बताते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको सनटैन से राहत मिल सकती है।

नींबू के रस और शहद का फेस पैक


विटामिन-C से भरपूर नींबू के रस में प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं। वहीं, शहद हाइड्रेटिंग गुण से समृद्ध होता है।

इसलिए ये दोनों चीजें मिलकर त्वचा को सनटैन से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं।

राहत के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच नींबू का रस और एक बड़ी चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर 30 मिनट के बाद चेहरे और गर्दन को ठंडे पानी से धो लें।

ग्रीन टी और एलोवेरा जेल का फेस पैक


ग्रीन टी एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होती है और एलोवेरा जेल में हाइड्रेशन प्रोपर्टीज मौजूद होती है, जो त्वचा को सनटैन से छुटकारा दिलाने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

राहत के लिए एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी बैग भिगोएं और जब पानी ठंडा हो जाए तो उसमें से टी बैग को निकालकर कप में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाएं।

अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

दही और टमाटर का फेसपैक


यह फेस पैक न सिर्फ त्वचा को सनटैन से राहत दिला सकता है बल्कि मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करने में भी मदद कर सकता है।

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच दही और एक बड़ी चम्मच टमाटर का रस या गुदा अच्छे से मिला लें।

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए सूखने दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।

बेसन और दूध का फेस पैक


इस फेस पैक की मदद से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर सनटैन दूर करना आसान है।

राहत के लिए एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच बेसन, एक बड़ी चम्मच गुलाब जल और एक बड़ी चम्मच दूध मिलाकर सनटैन से प्रभावित जगहों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

फिर फेस पैक सूख जाने के बाद पानी की कुछ बूंदें छिड़कें और थोड़ी देर स्क्रबिंग करें। अब प्रभावित जगहों को साफ पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…