कुर्सी पर बैठकर सुन रहे थे स्पीच, तभी... कानपुर यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में आए प्रोफेसर की मौत
कानपुर। यूपी के कानपुर में एक प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह आईआईटी कानपुर और सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद…
कानपुर। यूपी के कानपुर में एक प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह आईआईटी कानपुर और सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रोफेसर ने दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्रोफेसर वी.एन. मिश्रा (V.N. Mishra) 2 फरवरी को आईआईटी कानपुर और सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए थे, जो सतत शहरी विकास में एआई नवाचार पर केंद्रित था।
सम्मेलन के समापन सत्र में प्रो. मिश्रा (V.N. Mishra) दर्शक दीर्घा में बैठे व्याख्यान सुन रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत सीपीआर दिया, फिर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
ये घटना तब हुई जब सम्मेलन का समापन समारोह चल रहा था। प्रोफेसर वी.एन. मिश्रा सामने की पंक्ति में बैठे थे। बैठे-बैठे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो पड़ोस में बैठी महिला ने चीखकर सभी को बताया। तुरंत उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की गई। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने तुरंत एंबुलेंस से उनको कार्डियोलॉजी भेजा।
प्रोफेसर मिश्रा को एंबुलेंस से कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर फैलते ही विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रो. मिश्रा ने एआई विषय पर व्याख्यान देकर छात्रों को महत्वपूर्ण ज्ञान दिया था, लेकिन उनका अचानक चले जाना बेहद दुखद है। फिलहाल, परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए अमरकंटक रवाना हो गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
