24 घण्टे ऑनलाइन

झुलसाती गर्मी में शरीर को ठंडक देगी ये डिश, नोट करें रेसिपी

गर्मियों में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं। कोई बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करता है तो किसी का भरोसा घर पर तैयार की जाने वाली चीजों पर होता है। वैसे चिलचिलाती गर्मी के…

24GhanteOnline
May 26, 2026
2 min read

गर्मियों में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं। कोई बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करता है तो किसी का भरोसा घर पर तैयार की जाने वाली चीजों पर होता है। वैसे चिलचिलाती गर्मी के बीच शरीर को ठंडक पहुंचाने की बात हो और ऐसे में पुदीना व नींबू का शरबत (Pudina Nimbu Sharbat) मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप चढ़ते पारे के बीच अपनी बॉडी को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर पुदीना और नींबू काम लिए जाते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और ये शरबत झटपट तैयार हो जाता है। जो भी इसका सेवन करेगा उसके शरीर में ठंडक घुल जाएगी और वह दिनभर ताजगी महसूस करेगा।

पुदीना नींबू शरबत (Pudina Nimbu Sharbat ) बनाने की सामग्री


पुदीना पत्ती – 25-30
नींबू – 4
चीनी – 3/4 कप
जीरा पाउडर – 1 टेबल स्पून
आइस क्यूब्स – 5-6
पानी – 4 ग्लास

पुदीना नींबू शरबत (Pudina Nimbu Sharbat ) बनाने की विधि


- सबसे पहले पुदीना लें और उसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक बाउल में पुदीना अलग रख दें।
- इसके बाद नींबू लें और उसे बीच से 2 टुकड़ों में काट लें और उसके बीज निकालकर अलग कर दें और एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें।
- इसके बाद मिक्सर में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, चीनी और पानी डालकर ग्राइंड करें। मिक्सर में इस मिश्रण को इतना ग्राइंड करें कि मिक्चर महीन हो जाए।
- इसके बाद शरबत छान लें और चार ग्लास में बराबर मात्रा में डाल दें।
- इस तरह पुदीना और नींबू का शरबत (Pudina Nimbu Sharbat) बनकर तैयार है। सर्व करने से पहले शरबत में एक-एक आइस क्यूब डाल दें।
- आप चाहें तो शरबत (Pudina Nimbu Sharbat) में ज्यादा आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं। इसके बाद हर ग्लास में थोड़ा-थोड़ा जीरा पाउडर डालकर चम्मच से घोलें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…