24 घण्टे ऑनलाइन

कुकर की सीटी से पानी के साथ बहती है दाल, तो इन टिप्स को करें फॉलो

किचन में गैस पर जल्दी कुकिंग के लिए लोग ज्यादातर प्रेशर कुकर (Pressure cooker) का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर प्रेशर कुकर में दाल बनाते वक्त सीटी आने पर स्टीम के साथ दाल का पानी भी बाहर आ जाता है, जिससे गैस चूल्हा और किचन…

24GhanteOnline
July 17, 2026
2 min read

किचन में गैस पर जल्दी कुकिंग के लिए लोग ज्यादातर प्रेशर कुकर (Pressure cooker) का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर प्रेशर कुकर में दाल बनाते वक्त सीटी आने पर स्टीम के साथ दाल का पानी भी बाहर आ जाता है, जिससे गैस चूल्हा और किचन गंदी हो जाती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके प्रेशर कुकर से पानी या दाल बाहर नहीं आएगी और गैस चूल्हे बिल्कुल क्लीन रहेगा।

कुकर  (Pressure cooker) से पानी निकलने पर क्या करे-


- कुकर  (Pressure cooker) की सीटी में खाना फंस जाता है, अच्छे से साफ नहीं होने पर अक्सर पानी निकलने की समस्या होती है। ऐसे में कुकर की सीटी को निकालकर अच्छे से साफ करें और फिर लगाएं। आप कुकर की सीटी को गर्म पानी में कुछ देर डालकर रखें और फिर इसे साबुन से साफ करें।

- प्रेशर कुकर  (Pressure cooker) के ढक्कन में लगी रबड़ ढीली होने के कारण भी पानी निकलने की समस्या होती है। समय समय पर अपने प्रेशर कुकर की रबड़ चेक करते रहें। रबड़ खराब होने पर प्रेशर कुकर फटने का डर भी रहता है। कुकर की रबड़ हर 2 से 3 महीने में बदलनी चाहिए।

- कुकर  (Pressure cooker)  के ढक्कन पर तेल लगाने से भी इसमें बना खाना भाप के साथ बाहर नहीं निकलता है।

- कुकर में दाल या चावल बनाते वक्त पानी को नाप पर डालें। अक्सर ज्यादा पानी डालने के कारण वह कुकर से सीटी के साथ निकलता है और गैस गंदी हो जाती है।

- प्रेशर कुकर  (Pressure cooker) को हमेशा धीमी आंच पर ही गैस पर रखें। तेज आंच में कुकर से पानी निकलने की समस्या ज्यादा होती है।

- प्रेशर कुकर  (Pressure cooker) से पानी निकले तो तुरंत इसे गैस से हटाकर खोलें और फिर ढक्कन को अच्छे से साफ करें और धीमी आंच पर दोबारा खाना बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…