वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड
वीकेंड को खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए स्पेशल कबाब औऱ रुमाली रोटी की रेसिपी लेकर आये हैं। छुट्टी के दिन बच्चे घर पर होते हैं उनकी जिद होती है कि आज रोज से कुछ अलग बनाया जाय। तो ऐसे में आप इसे बनाकर बच्चों की जिद को…

वीकेंड को खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए स्पेशल कबाब औऱ रुमाली रोटी की रेसिपी लेकर आये हैं। छुट्टी के दिन बच्चे घर पर होते हैं उनकी जिद होती है कि आज रोज से कुछ अलग बनाया जाय। तो ऐसे में आप इसे बनाकर बच्चों की जिद को पूरा कर सकती हैं। इतना ही नहीं अगर घर में मेहमान आये हो तो उन्हें भी सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते हैं वेज कबाब (Veg Kabab) के साथ रुमाली रोटी बनाने का तरीका।
वेज कबाब (Veg Kabab) बनाने के लिए सामग्री
भीगे हुए काबुली चने- 1 कप
उबला आलू
प्याज – 1
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
हरी मिर्च
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
वेज कबाब (Veg Kabab) बनाने का तरीका
वेज कबाब (Veg Kabab) बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में उबले हुए चने डालकर उसे मैश करें। इसके बाद इसी कटोरे में उबले आलू को मैश करके डालें। जब दोनों चीजों को अच्छे से मैश कर लें तो इसमें लहसुन अदरक पेस्ट, नमक, काली मिर्च, धनिया, लाल मिर्च पाउडर डालकर सही से मिलाएं। इन सभी को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें अब इनसे कबाब तैयार करें. जब ये बन जाए तो इसे एक पैन में तेल डालकर सेक लें।
रुमाली रोटी (Rumali Roti) बनाने के लिए सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
1 कप मैदा
नमक
तेल
गूंथने के लिए आधा कप पानी
थोड़ा-सा सूखा आटा
रुमाली रोटी (Rumali Roti) बनाने का तरीका
रुमाली रोटी (Rumali Roti) बनाने के लिए सबसे पहले आटा, मैदा, नमक और एक चम्मच तेल को एक कटोरे में मिलाएं. अब इसका आटा गूंथ कर 20 मिनट के लिए रख दें. कुछ देर के बाद इसकी लोई तैयार करें और उससे पतली सी रोटी बनाएं।
अब एक कढ़ाई को गैस पर उल्टा रखकर उसपर तेल की कुछ बूंद डालें और अब अपनी महीन रोटी को कढ़ाई पर रखकर सेकें। जब ये पक जाए तो इसे कबाब, प्याज और हरी चटनी के साथ परोसें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
