पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी से पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बढ़ाया मनोबल
जम्मू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे। उन्होंने यहां इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से मुलाकात की। शनिवार सुबह राहुल…
जम्मू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे। उन्होंने यहां इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से मुलाकात की। शनिवार सुबह राहुल गांधी ने सीमा पार से गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने यहां स्कूली बच्चों से भी बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी मौजूद थे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने पुंछ के एक स्कूल का दौरा किया और सीमा पार से पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'अब, आपने खतरा और थोड़ी भयावह स्थिति देखी है, लेकिन चिंता न करें, सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इस समस्या से निपटने का आपका तरीका यह होना चाहिए कि आप खूब पढ़ाई करें और खूब खेलें और स्कूल में ढेर सारे दोस्त बनाएं।'
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर कहा, 'सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ में हुआ है। राहुल गांधी ने गोलाबारी से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और उनके घरों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया।
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
वह उन बड़े संस्थानों में भी गए जिन्हें गोलाबारी में नुकसान पहुंचा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) उस गुरुद्वारा और मंदिर में भी जाएंगे जिनको पाकिस्तानी गोलाबारी में नुकसान पहुंचा है। जिन बच्चों की गोलीबारी में मौत हुई है, राहुल गांधी उनके घर भी जाएंगे।'
पहलगाम नरसंहार के जवाब में 7 मई को भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए जाने के बाद सीमा पार से पुंछ सेक्टर में आर्टिलरी शेलिंग और मोर्टार से गोलाबारी बढ़ गई थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
