राहुल गांधी की मंदिरों में ‘No Entry’, जानें पूरा मामला
देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज से हिंदू धर्म का न माना जाए। बतातें चलें कि…
देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज से हिंदू धर्म का न माना जाए। बतातें चलें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्टीकरण मांगा और उन्हें पत्र भी लिखा था, लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जवाब दिया। जिसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की सार्वजनिक घोषणा की है।
शंकराचार्य ने कहा कि संसद में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। बता दें कि सदन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि मैं आपकी मनुस्मृति को नहीं मानता। मैं संविधान को मानता हूं। जबकि सच्चाई यह है कि सनातन धर्मी हर हिंदू मनुस्मृति से संबंधित है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को रिमाइंडर भी भेजा गया था। तीन महीन बीत जाने के बावजूद उनके ओर कोई जवाब नहीं आया।
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मनुस्मृति में श्रद्धा नहीं है। संसद में खड़े होकर वे मनुस्मृति के बारे में गलतबयान बाजी कर रहे हैं। जबकि बलात्कारी को संरक्षित करने की बात मनुस्मृति में नहीं लिखी है। उन्होंने यह बात मनुस्मृति (Manu Smriti) को बदनाम करने के लिए की है। हर हिंदू चाहे वो सहमत हो या नहीं हो लेकिन वे मनु स्मृति को अपना धर्मग्रंथ मानता है। अगर आप मनु स्मृति को अपना धर्मग्रंथ नहीं कह रहे तो इसका मतलब आप हिंदू नहीं हो।
अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हिंदू धर्म के विरुद्ध काम कर रहे हैं। आम जनता के सामने यह स्पष्ट किया जाता है कि संभवत: वह हिंदू नहीं हैं। आज से उन्हें हिंदू न माना जाए और पंडित और पुरोहित उनकी पूजा न कराएं। साथ ही हिंदू मंदिरों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। हिंदू और सनातन धर्म के कार्यों से उनको वंचित रखा जाए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
