महाकुम्भ में पूरे सेवा भाव से अपनी सेवाएं देगा रेलवे प्रशासन
महाकुम्भनगर। सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम को सफल बनाने लिए डबल इंजन की सरकार पूरे मनोयोग से जुटी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। रेलवे…
महाकुम्भनगर। सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम को सफल बनाने लिए डबल इंजन की सरकार पूरे मनोयोग से जुटी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। रेलवे (Railway) भी यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार अपनी सेवाओं में विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मण्डल ने सभी कैटरिंग स्टाल लाइसेंस धारकों को खानपान सामग्री में स्वच्छता के साथ निर्धारित शुल्क पर बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी स्टॉल्स पर सामान सुव्यवस्थित ढंग से रखने, कर्मचारियों को उचित ड्रेस और नेम प्लेट लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं को विनम्र व्यवहार के लिए कहा गया है।
सेवाभाव के साथ मिलेंगी सर्वोत्तम सेवाएं
प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला ने कहा कि महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में दर्शन एवं स्नान के लिए आ रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल से यात्रा करते हैं। रेलवे के लिए सेवभाव के साथ अपनी सर्वोत्तम सेवाएं प्रस्तुत करने की अहम जिम्मेदारी है और रेलवे इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग ने सभी कैटरिंग स्टाल लाइसेंस धारकों को खानपान सामग्री में स्वच्छता के साथ निर्धारित शुल्क पर बिक्री करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्टाल पर समान सुव्यवस्थित ढंग से रखे हों, कर्मचारियों के परिधान उचित हों, नेम प्लेट लगी हो और व्यवहार विनम्र हो। सभी प्रकार के स्टॉल्स एवं यात्री सुविधाओं के नियमित और औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। सभी खानपान सेवा देने वाले लाइसेंस धारकों को अपने बेस किचिन का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी लाइसेंस धारकों को स्टॉल्स पर विजिटर बुक रखने का निर्देश दिया है और अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों और लाइसेंस धारकों के सुझावों को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रतिदिन 10 लाख टिकट किए जाएंगे वितरित
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग ने कहा कि महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13000 से अधिक गाड़ियां चलाई जाएंगी। 10,000 से अधिक नियमित गाड़ियां एवं 3000 से अधिक विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूंसी सहित कुल 9 रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ मेला क्षेत्र में यूटीएस, एटीवीएम, एमयूटीएस, पूछतांछ और पीआरएस सहित कुल 560 टिकटिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें 132 काउंटर प्रयागराज जंक्शन पर बनाए जा रहे हैं। इन काउंटरों से प्रतिदिन लगभग 10 लाख टिकट वितरित किए जा सकेंगे ।
महाकुम्भ के पहले संगम क्षेत्र में सज रही हैं पूजन सामग्री की दुकानें
रेलवे (Railway) ने कुम्भ मेल के दृष्टिगत अब अग्रिम रेलवे टिकट 15 दिन पूर्व लेने की सुविधा शुरू कर दी गई है। रेलवे ने 01 नवंबर, 2024 से टोल फ्री नंबर 1800 4199 139 जारी किया है। 01 जनवरी, 2025 से यह चौबीसों घंटे प्रति शिफ्ट चार ऑपरेटरों द्वारा संचालित किया जा रहा है और मेला अवधि के दौरान उड़िया, तमिल / तेलगु, मराठी और बांग्ला जैसी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बहुभाषी उदघोषणा प्रणाली शुरू की जा रही है।
बहुभाषी उदघोषणा प्रणाली के माध्यम से महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा संबंधित जानकारियां 12 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, तामिल, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम, बांग्ला, उड़िया, पंजाबी एवं असमिया) में उद्घोषित की जाएंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
