अगर किसी ने मुंबई पर हाथ डालने की हिम्मत की, तो... मंच से दहाड़े राज ठाकरे
महाराष्ट्र में शनिवार को करीब दो दशक बाद ठाकरे परिवार के दो चचेरे भाई- राज ठाकरे (Raj Thackeray) और उद्धव ठाकरे एक मंच पर नजर आए। वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित 'आवाज मराठीचा' नामक महारैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण…
महाराष्ट्र में शनिवार को करीब दो दशक बाद ठाकरे परिवार के दो चचेरे भाई- राज ठाकरे (Raj Thackeray) और उद्धव ठाकरे एक मंच पर नजर आए। वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित 'आवाज मराठीचा' नामक महारैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार के तीन-भाषा फॉर्मूले को वापस लेने के फैसले को मराठी अस्मिता की जीत करार दिया और इस फैसले के पीछे मराठी एकता को श्रेय दिया।
रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने कहा, “आज 20 साल बाद मैं और उद्धव एक साथ आए हैं। जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया- हम दोनों (राज और उद्धव) को एक साथ लाने का काम।”
राज (Raj Thackeray) के इस बयान पर पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए स्पष्ट रूप से कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की जो कोशिश की जा रही है, वह कभी कामयाब नहीं होगी। अगर किसी ने मुंबई पर हाथ डालने की हिम्मत की, तो मराठी मानुष का असली बल देखेगा।
हम पर हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है
राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए पूछा, “अचानक हिंदी पर इतना जोर क्यों दिया जा रहा है? ये भाषा का प्रेम नहीं, बल्कि एजेंडा है। हम पर हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब हमारे बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ते हैं तो हमारे मराठीपन पर सवाल उठते हैं। लेकिन जब बीजेपी नेताओं ने मिशनरी स्कूलों में पढ़ाई की, तब उनके हिंदुत्व पर किसी ने उंगली नहीं उठाई। ये दोगलापन नहीं चलेगा।”
उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे और उनके पिता श्रीकांत ठाकरे भी इंग्लिश मीडियम से पढ़े थे लेकिन मराठी को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने बालासाहेब से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया, जब 1999 में बीजेपी शिवसेना सरकार बनने की संभावना थी और बीजेपी नेता सुरेश जैन को मुख्यमंत्री बनाने की बात लेकर बालासाहेब से मिलने पहुंचे थे। बालासाहेब ने तब स्पष्ट कह दिया था कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री सिर्फ मराठी मानुष ही होगा।
उन्होंने साफ कहा, "कल को मैं हिब्रू भाषा सीख लूं, तो किसी को क्या दिक्कत है? दक्षिण भारत से सीखो, उन्होंने अपनी भाषा के लिए एकजुटता दिखाई। दक्षिण भारत में तमिल और तेलुगु भाषाओं को लेकर लोगों ने एकजुटता दिखाई, लेकिन महाराष्ट्र में लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। महाराष्ट्र एक हो गया है, अब ये लोग जाति की राजनीति शुरू करेंगे। ताकि मराठी भाषा के लिए बनी एकता टूट जाए।"
मराठी रेजिमेंट की तरह एकजुट रहो
राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने भारतीय सेना का उदाहरण देते हुए कहा, "सेना में मराठा रेजिमेंट है, बिहार रेजिमेंट है, नागा रेजिमेंट है। सब अलग हैं, लेकिन जब युद्ध होता है, तो एकजुट होकर भारत के लिए लड़ते हैं। मराठी समाज को भी उसी तरह एकजुट रहना चाहिए।"
मीरा रोड की घटना को तूल देना गलत: राज
राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने हाल ही की मीरा रोड की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा, "अगर झगड़े में किसी को थप्पड़ मारा गया और वो गुजराती निकला तो क्या करें? क्या माथे पर लिखा होता है कि वो कौन है? बिना वजह किसी पर हाथ मत उठाओ, लेकिन कोई ज़्यादा करे, तो चुप भी मत बैठो। और हां, मारपीट के वीडियो बनाना बंद करो। बिना वजह किसी को मत मारो, लेकिन अगर कोई गलती करता है, तो उसे सबक भी सिखाओ।"
उन्होंने कहा कि उनके कई गुजराती दोस्त हैं जो मराठी से प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक गुजराती को 'गुज-राठी' कहता हूं क्योंकि वो दिल से मराठी से जुड़ा है। शिवाजी पार्क में मेरे भाषण सुनने वाले कई गुजराती मित्र भी हैं।"
अंत में उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, गठबंधन बनते-बिगड़ते रहेंगे, लेकिन मराठी भाषा और संस्कृति के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। यही बालासाहेब का सपना था और यही हमारी प्रतिबद्धता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप
मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…
राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं
नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…
गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…
