बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी, जानें किन पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने बिजली विभाग की विभिन्न कंपनियों में 2,005 पदों पर भर्ती (Rajasthan Electricity Department Recruitment) का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत…
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने बिजली विभाग की विभिन्न कंपनियों में 2,005 पदों पर भर्ती (Rajasthan Electricity Department Recruitment) का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विस्तृत नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन की तारीखें जल्द जारी होंगी।
इस भर्ती के जरिए चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों—RVUNL, RVPN, JVVNL, AVVNL और JdVVNL में की जाएगी। बिजली विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
किस पद पर कितनी भर्ती?
भर्ती में सबसे ज्यादा 869 पद जूनियर इंजीनियर-I के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें 727 पद इलेक्ट्रिकल, 110 पद मैकेनिकल और 32 पद सिविल शाखा के हैं।
इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के 765 पद और जूनियर अकाउंटेंट के 371 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
जूनियर इंजीनियर: संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री।
जूनियर अकाउंटेंट: बी.कॉम या संबंधित विषय में स्नातक।
जूनियर असिस्टेंट: किसी भी विषय में स्नातक के साथ कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग स्किल।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले राजस्थान बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए "New Recruitment" लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त क्रेडेंशियल्स (ID और पासवर्ड) की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारियां सही-सही भरें।
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को रीचेक करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
