राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की तलाश पूरी, सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल सौंपा
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। कमेटी के सचिव समीर पंडा ने मंगलवार को बताया कि कमेटी आज राम…

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। कमेटी के सचिव समीर पंडा ने मंगलवार को बताया कि कमेटी आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप रही है, जिसमें सीईओ पद के लिए तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल शामिल है।सर्च कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावरे शामिल हैं। रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण के दौरान पूज्य संत गोविन्ददेव गिरी, कोषाध्यक्ष व ट्रस्टी, महंत दिनेंद्र दास, महासचिव चंपत राय सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।
पंडा ने बताया कि चयन प्रक्रिया 5,585 आवेदनों के साथ शुरू हुई थी। एसआई तकनीक और मैनुअल प्रक्रिया के संयोजन से बहु-स्तरीय मूल्यांकन किया गया। दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर (उड़ीसा) की टीमों ने समानांतर रूप से कार्य किया। शॉर्टलिस्टिंग के बाद 16 अंतिम प्रत्याशियों ने 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में प्रत्यक्ष संवाद में भाग लिया।
प्रक्रिया का समय-क्रम: 6 जुलाई: चयन समिति का गठन 11 जुलाई: प्रथम बैठक, पात्रता मानदंड तय 14 जुलाई: समीर पंडा सचिव नियुक्त 18 जुलाई: आवेदन प्रक्रिया बंद 3-6 अगस्त: ऑनलाइन संवाद 11-12 अगस्त: अंतिम 16 आवेदकों से अयोध्या में प्रत्यक्ष संवाद
कमेटी ने बताया कि आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी के शुभ अवसर पर तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल न्यास को सौंपा जा रहा है। अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा न्यास द्वारा की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
