24 घण्टे ऑनलाइन

राम मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गयी है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। रविवार को धमकी का ईमेल आया था। वहीं, इसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी…

24GhanteOnline
April 15, 2025
1 min read

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गयी है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। रविवार को धमकी का ईमेल आया था। वहीं, इसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीं, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एक सर्च अभियान चलाया जा रहा है और सतर्कता बढ़ा दी गयी है। हालांकि, सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी पुलिस सतर्कता बरते हुए है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

श्रीरामलला मंदिर में 30 को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा


बता दें कि, देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए राम मंदिर (Ram Mandir) पहुंच रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…

UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…