24 घण्टे ऑनलाइन

700 करोड़ से ज्यादा पहुंची राम मंदिर की आय, स्वर्ण मंदिर को भी छोड़ा पीछे

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पर्यटक और श्रद्धालु के लिए देश में पहले पसंद बन रही है। रोज नए-नए कीर्तिमान बना रही है। राम मंदिर (Ram Mandir) की सालाना आय के मामले में देश का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर बन चुका है। रामलाल की प्राण…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पर्यटक और श्रद्धालु के लिए देश में पहले पसंद बन रही है। रोज नए-नए कीर्तिमान बना रही है। राम मंदिर (Ram Mandir) की सालाना आय के मामले में देश का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर बन चुका है। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक अयोध्या में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच चुके हैं। मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है। सालाना आय के मामले में राम मंदिर (Ram Mandir) ने स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी और श्री साई मंदिर को पीछे छोड़ दिया है।

यह आंकड़े जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के बीच है। रामनगरी में आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से दान के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम मंदिर में रोजाना चार लाख श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। ये सिलसिला मकर संक्रांति से ही चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के अनुसार ट्रस्ट के 10 दान काउंटर पर रोजाना 10 लाख रुपये रुपए से ज्यादा दान चढ़ रहा हैं।

एक महीने में आया 15 करोड़ दान


एक अनुमान के मुताबिक महाकुंभ में एक माह में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा धन जमा हुआ है। इसमें रामलाल के सामने रखे 6 दानपात्र में दी गयी धनराशि भी शामिल है।

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पांच महिला हुईं बेहोश


महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान लोगों की भारी भीड़ अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे तीर्थ स्थलों पर पहुंच रही है और दिल खोलकर भगवान पर चढ़ावा चढ़ा रही है। अयोध्या में भक्तों की संख्या में भी बहुत ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हुए हैं।

प्रमुख मंदिरों की सालाना आय


तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश 1500 से लेकर 1650 करोड़, पदनाभस्वामी स्वामी मंदिर केरल 750 से 800 करोड़ , स्वर्ण मंदिर पंजाब 650 करोड़, वैष्णो देवी मंदिर जम्मू एंड कश्मीर 600 करोड़, शिरडी साईं मंदिर महाराष्ट्र 500 करोड़ जगन्नाथ मंदिर पुरी उड़ीसा 400 करोड़, अक्षरधाम मंदिर नई दिल्ली 200 से 250 करोड़, सोमनाथ मंदिर गुजरात 150 से 200 करोड़ की सालाना कमाई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…

UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…