24 घण्टे ऑनलाइन

जेहि पर कृपा राम की होई... एअर इंडिया विमान हादसे में जिंदा बचा एक शख्स

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश (Air India Plane Crash) हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इसमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री…

24GhanteOnline
June 12, 2025
2 min read

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश (Air India Plane Crash) हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इसमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल हैं। इस विमान हादसे में एक यात्री के बचने की खबर सामने आ रही है। यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

रमेश विश्वास ने बताया कि हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं। मुझे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। मुझे भरोसा नहीं होता कि मैं जीवित हूं, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है।

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पुष्टि की कि विमान हादसे (Air India Plane Crash) में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। प्लेन क्रेश में पैसेंजर और हॉस्टल के रेजिडेंट डॉक्टर्स को हानि पहुंची है।

बता दें कि आज दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही विमान क्रैश हो गया और मेघानी नगर में पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया, इसके बाद अतुल्यम हॉस्टल से टकरा गया। इसके चलते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। चारों तरफ धुआं और मलबा बिखर गया। चीख पुकार मच गई।

Ahmedabad Plane Crash: ‘किसी के बचने की उम्मीद नहीं’, एअर इंडिया हादसे पर बोले पुलिस कमिश्नर


अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए बी।जे। मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में यह विशेष व्यवस्था की गई है।

जिस विमान का क्रैश हुआ है उसे कैप्टन सुमित सभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। सुमित साभरवाल बेहद अनुभवी पायलट थे और उन्हें 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था। इस हादसे के बाद दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।