• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ahmedabad Plane Crash: ‘किसी के बचने की उम्मीद नहीं’, एअर इंडिया हादसे पर बोले पुलिस कमिश्नर

Writer D by Writer D
12/06/2025
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ahmedabad plane crash

Ahmedabad plane crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी  न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर (Gujarat Police Commissioner) के हवाले से दी।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

पीड़ित परिवारों के लिए उड्डयन मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद,गुजरात में हुए AI171 विमान दुर्घटना के संबंध में सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है। कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें:

दिल्ली कंट्रोल रूम:

011-24610843

9650391859

ऑपरेशन कंट्रोल रूम (अहमदाबाद):

9974111327

9650391859

इसके अलावा राज्य सरकार ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में एक कंट्रोल रूम शुरू किया है। इस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 079-232-51900 है और मोबाइल नंबर 9978405304 पर संबंधित व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों से संबंधित पूछताछ के लिए एक समर्पित नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। मीडिया के लिए एक समर्पित मोबाइल नंबर +91 9821414954 भी दिया गया है।

अहमदाबाद पुलिस की आपातकालीन सेवाओं और इस दुर्घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए अहमदाबाद शहर पुलिस का आपातकालीन नंबर 07925620359 प्रदान किया गया है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा (आपातकालीन) सेंटर में मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो फोन नंबरों की घोषणा की है: 6357373831, 6357373841।

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) पर विदेश मंत्रालय का बयान 

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash)  पर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अहमदाबाद में जो हुआ वह एक बहुत ही दुखद दुर्घटना है। हमने बहुत से लोगों को खो दिया है। हम उन सभी के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। इसमें कई विदेशी भी शामिल हैं। आपको संबंधित विभागों जैसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय,एयर इंडिया और अन्य से अपडेट मिलते रहेंगे।

यही नवीनतम जानकारी है जो मैं साझा कर सकता हूं। यह स्थिति लगातार बदल रही है। बचाव अभियान जारी हैं। सटीक विवरण सामने आने के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Tags: Ahmedabad plane crash
Previous Post

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

Next Post

असहाय, दिव्यांग, महिला, बुजुर्ग; बच्चों से बदसुलुकी, दादागिरी सहन नहीः डीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

garden
Main Slider

बेकार चीजों से सजाए अपना गार्डन, हर कोई करेगा तारीफ

13/02/2026
Exercises
Main Slider

सिटिंग जॉब वाले अपने रुटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज़

13/02/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

यूटीयू परिसरों को मजबूत करने की तैयारी, तकनीकी शिक्षा के ढांचे पर फोकस

12/02/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार

12/02/2026
PM Modi to inaugurate 'Seva Teerth' tomorrow
Main Slider

अब सेवा तीर्थ से चलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

12/02/2026
Next Post
DM Savin Bansal

असहाय, दिव्यांग, महिला, बुजुर्ग; बच्चों से बदसुलुकी, दादागिरी सहन नहीः डीएम

यह भी पढ़ें

pm modi

PM मोदी ने UPSC पास करने वाले को दी बधाई, असफल उम्मीदवारों को दिया ये संदेश

25/09/2021
M Devraj

लाइन हानि कम कर आपूर्ति व्यवस्था को बनाएं बेहतर : एम. देवराज

03/07/2023

सोना-चांदी से लेकर सोया तेल में रही तेजी

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version