स्किन के लिए संजीवनी बूटी है ये दूध, सोने से पहले लगाएं
दूध (Milk) को हमारी अच्छी सेहत का राज माना जाता हैं जिसे एक संपूर्ण आहार कहा गया है। इसमें विटामिन, बायोटिन, लैक्टिक एसिड, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन जहां सेहत के लिए…
दूध (Milk) को हमारी अच्छी सेहत का राज माना जाता हैं जिसे एक संपूर्ण आहार कहा गया है। इसमें विटामिन, बायोटिन, लैक्टिक एसिड, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन जहां सेहत के लिए लाभकारी हैं वहीँ यह स्किन के लिए भी फलदायी माना जाता हैं। जी हां, कच्चा दूध स्किन के लिए अमृत साबित होता हैं जिसे स्किन पर लगाने से आपको निखरी और चमकदार त्वचा मिलती हैं। कच्चा दूध (Raw Milk) स्किन के लिए कई काम करते हुए आपको धब्बों और निशानों से छुटकारा दिलाता है। रात में सोने से पहले इसे स्किन पर अप्लाई करना उचित रहता हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध किस तरह आपकी स्किन के लिए काम करता हैं। आइये जानें...
स्किन टोनर के लिए फायदेमंद
स्किन टोनर के लिए के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई लोग कच्चे दूध का इस्तेमाल करते है। कच्चा दूध स्किन को गहराई से हाइड्रेट कर जवां और चमकदार में मदद कर सकता है। जिसका इस्तेमाल स्किन को साफ करने वाले टोनर के रूप में किया जाता है।
एक्सफोलिएट में मददगार
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है। दूध में मौजूद यह तत्व आपकी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। रात में कच्चा दूध लगाकर सोने से सुबह स्किन काफी साफ दिखाई देती है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड मार्केट में मिलने वाले स्क्रब से कहीं बेहतर है।
ड्राई स्किन को करता है मॉइश्चराइज
अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो कच्चे दूध को लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है। ये स्किन पर नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। जिससे त्वचा साफ होकर चमकने लगती है। कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के लिए एक चम्मच कच्चा दूध लेकर उसमे एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। फिर इस घोल को चेहरे पर कॉटन बॉल की मदद से लगाकर छोड़़ दें। जब ये हल्का सा सूखने लगे तो कॉटन बॉल की मदद से साफ कर लें। ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। कच्चा दूथ क्लींजिंग का प्राकृतिक स्त्रोत है।
त्वचा को चमकदार बनाता है
कच्चा दूध आपको सुंदर चमकदार त्वचा देता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करके स्किन को ड्रायनेस से बचाता है। यदि आप रातभर चेहरे पर दूध का उपयोग करती हैं, तो दूसरे दिन आपकी त्वचा में चमक भरी रहेगी। इसे आप एक फेस मास्क के तौर पर भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में कच्चा दूध लेकर उसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाना है। फिर धीरे-धीरे इसकी मसाज करनी है। ध्यान रहे कि अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो फुल क्रीम वाला कच्चा दूध चेहरे पर न लगाएं। इसकी जगह आप टोन्ड मिल्क यूज कर सकते हैं।
स्किन को मुलायम बनाने में फायदेमंद
स्किन को मुलायम बनाने के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर रोज कच्चा दूध लगाने से स्किन की ड्राइनेस खत्म होती है। जिसकी वजह से त्वचा ग्लोइंग और मुलायम होने लगती है। इसके लिए आप कच्चा ठंडा दूध को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
झुर्रियों से दिलाए निजात
कच्चे दूध में विटामिन ए और बी की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिसकी वजह से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद मिलती है। वहीं कच्चे दूध की मदद से कोलेजन का भी निर्माण होता है। जिससे बढ़ती उम्र में चेहरे पर आने वाली डलनेस और रूखेपन को ये दूर कर निखार लाने में मदद करता है।
मुंहासे दूर करता हैं
चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर सोने से स्किन ऑयली नहीं होती, जिससे पिंपल्स की परेशानी नहीं पैदा होती। यदि आप इसमें थोड़ा-सा नमक मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं तो आपके मुंहासे भी कम हो जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
