24 घण्टे ऑनलाइन

इन बीमारियों को दूर रखता है इस सब्जी का सेवन

सब्जी में या सलाद के रूप में प्याज (Onion) तो सभी खाते है. लेकिन प्याज के फायदों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है. खासकर कच्चा प्याज (Raw onion ) खाना आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. प्याज में कैल्शियम,…

24GhanteOnline
January 26, 2026
3 min read

सब्जी में या सलाद के रूप में प्याज (Onion)  तो सभी खाते है. लेकिन प्याज के फायदों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है. खासकर कच्चा प्याज (Raw onion ) खाना आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. प्याज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, विटामिन्स, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है. जो आपको आपको कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चा प्याज हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम कर सकता है. आइए जानते है प्याज से होने वाले ढेरों स्वास्थ्य लाभों को बारे में…

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कई चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. उनमें से एक कच्चा प्याज भी शामिल है. अगर आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आप रोजाना कच्चा प्याज खा सकते हैं, इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है. कच्चे प्याज को अपने रोजाना खाने के साथ सलाद में शामिल करें.

कैंसर से लड़ने में मददगार

यह बात सभी जानते हैं कि कैंसर कितनी गंभीर बीमारी है और इसका इलाज भी काफी मुश्किल है. वहीं कोई व्यक्ति अगर कैंसर से जूझ रहा है तो ऐसे में प्याज के सेवन से कैंसर से लड़ने में मदद मिल सकती है. कच्ची प्याज खाने से इंसान में कैंसर से लड़ने की क्षमता आएगी और हेल्थ में भी काफी सुधार हो सकता है.

दिल को रखे स्वस्थ्य

प्याज शरीर में रक्त को जमने से रोकने का काम करता है इसलिए प्याज को ब्लड थिनर भी कहा जाता है. यह लाल रक्त कोशिकाओं को एक जगह इकट्ठा होकर जमने से रोकता है जिसके कारण धमनिया ब्लॉक हो सकती है जो हार्टअटैक का कारण होती हैं. प्याज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकता है. यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी, दोनों गुण प्रदान करता है जो हृदय स्वस्थ रखने में मदद करता है.

हड्डियों के लिए लाभदायक

अगर आप नियमित रूप से प्याज के सेवन करते हैं तो यह हड्डियों को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है. वैसे तो हड्डियों के लिए डेयरी पदार्थों को ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन काफी हद तक प्याज समेत कई और खाने वाली चीजें भी हड्डियों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकती हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाए

प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करता है. इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटमिन-सी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ शरीर को निरोग बनाते हैं बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं.

बालों की हर समस्या का इलाज

जूँ और बालों के झड़ने से छुटकारा पाने के लिए बालों या स्कैल्प पर प्याज के रस का प्रयोग करें. यह बालों के लिए प्याज का सबसे प्रमुख लाभ है. प्याज के रस से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा. साथ ही इससे रूसी भी दूर होगी और बालों का प्राकृतिक रंग बना रहेगा. एक अध्ययन के मुताबिक बालों में प्याज का रस लगाने से बाल घने बनते हैं और यह आपके बालों को जल्दी लम्बा करने में भी मदद करता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…