24 घण्टे ऑनलाइन

रेलवे में इस पद पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलव भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आज, 31 अक्टूबर से आवेदन की…

24GhanteOnline
October 31, 2025
3 min read

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलव भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आज, 31 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जेई पदों के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ने जेई के कुल 2569 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

ये पद भारतीय रेलवे (Railway) के विभिन्न जोन में भरे जाएंगे। कुल पदों में जनरल कैटेगरी के लिए 1090, एससी के लिए 410, एसटी के लिए 210, ओबीसी के लिए 615 और दिव्यांग कैटेगरी के लिए 244 पद आरक्षित किए गए हैं। कुल पदों में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल सुपरवाइजर और मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन कैसे किया जाएगा और चयनित अभ्यर्थी को कितनी सैलरी मिलेगी।

RRB JE भर्ती इजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले करें आवेदन


जेई पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट पदों के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। केमिकल सुपरवाइजर और मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए आवेदक का 55 फीसदी नंबरों के साथ पीसीएम ब्रांच से ग्रेजुएट होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए आवेदक की उम्र?


आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में एसएसी, एसटी और ओबीसी सहित आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।

किस कैटेगरी के लिए कितनी आवेदन शुल्क?


जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 500 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।

RRB JE भर्ती 2025 कैसे करें आवेदन?


आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए जेई भर्ती 2025 अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फाॅर्म भरें।
मांगे गए संबंधित डाॅक्टूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करें और सबमिट करें।

RRB JE वैकेंसी 2025 चयन प्रक्रिया


आवेदकों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 परीक्षा, डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे। चयनित कैंडिडेट को लेवल 6 पे मैट्रिक्स के तहत करीब 35,400 रुपए शुरुआती सैलरी मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…