बढ़ते हुए बिजली के बिल से है परेशान, तो बचत के लिए फॉलो करें ये टिप्स
हर महीने आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल (Electricity Bill) से आपको भी छुटकारा मिल सकता है। छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर बिजली बचाई जा सकती है और जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को भी कम किया जा सकता है। बिजली बिल को कम…
हर महीने आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल (Electricity Bill) से आपको भी छुटकारा मिल सकता है। छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर बिजली बचाई जा सकती है और जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को भी कम किया जा सकता है। बिजली बिल को कम करना हमारी ही नहीं पूरी दुनियाँ की जरुरत हैं क्यूंकि उर्जा किसी भी रूप में हो उसका दुरूपयोग सही नहीं हैं। बिजली का बिल जब भी हाथ मे आता है, तो सोच मे पड़ जाते है की इतनी बिजली कैसे खर्च हो गयी? फिर कुछ दिन बिजली बचाने के कुछ प्रयास भी करते है लेकिन अगले महीने फिर बिल देखकर लगता है कि बिल इतना कैसे आ गया। आज हम जानेंगे उन तरीकों और उपायों के बारे मे जिनको अपनाकर आप अपने बिजली के बिल (Electricity Bill) को कम कर सकते है।
पुराने बल्ब की जगह सीएफएल
बिजली बचाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है सामान्य बल्ब की जगह कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप यानि सीएफएल का इस्तेमाल करना। सीएफएल लैंप 80 फीसदी कम बिजली का इस्तेमाल करता है और 10 से 15 गुना ज्यादा चलता है। पांच महीने में सीएफएल लैंप के दाम वसूल हो जाएंगे।
सभी बिजली के उपकरणों की जांच करवायें
आपके घर में जितने भी बिजली से चलने वाले उपकरण हैं उनकी जांच करवाए। कभी-कभी ये उपकरण आवश्यक्ता से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं। अगर समय रहते आप यह पकड़ लेते हैं तो उन उपकरण का उपचार करवायें या नए ख़रीदे क्यूंकि यह एक बार का खर्चा आपको हर महीने के भरी इलेक्ट्रिसिटी बिल से बचा सकता हैं।
सौर ऊर्जा का प्रयोग
अपने घर की छत पर आप सौर ऊर्जा से बिजली बनाने का छोटा पावर हाउस ख़ुद ही लगा सकते है, इससे ना सिर्फ़ आप अपनी घर की ज़रूरत की बिजली बना सकते है बल्कि देश के बिजली ग्रीड से जुड़ कर उस बिजली को ग्रीड में प्रवाहित कर पैसे भी कमा सकते है।
एनर्जी सेविंग अप्लायंसेस चुनें
एनर्जी सेविंग अप्लायंसेस भी आपके बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप हाल ही में कोई नया किचन अप्लायंसेस ख़रीदने जा रहे हैं तो उस पर लगे एनर्जी सेविंग लेबल को ज़रूर पढ़ें और देखें कि वो एनर्जी सेविंग है या नहीं, फिर सही चुनाव करें।
एक्सटेंशन कॉर्ड
अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पावर एक्सटेंशन कॉर्ड से जोड़ें और रात को इस्तेमाल नहीं होने पर उसे बंद कर दें। यह कंप्यूटर, प्रिंटर, टीवी, डीवीडी प्लेयर पर लागू होता है। पावर एक्सटेंशन कॉर्ड की मदद से आप दस फीसदी बिजली की बचत कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
