24 घण्टे ऑनलाइन

बालों के लिए रामबाण हैं रीठा, जानें इस्तेमाल का तरीका

समय के साथ बालों (Hair) की समस्या बढ़ती जा रही हैं क्योंकि प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से बालों को कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। बालों की इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध…

24GhanteOnline
February 18, 2025
5 min read

समय के साथ बालों (Hair) की समस्या बढ़ती जा रही हैं क्योंकि प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से बालों को कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। बालों की इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। लेकिन जो फायदा प्राकृतिक चीजें पहुंचाती हैं उसके मुकाबले ये उत्पाद उतने प्रभावी नहीं होते हैं। ऐसी ही एक चीज हैं रीठा जो बालों के लिए वरदान साबित होती हैं। रीठा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर महिलाएं बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए रीठा का उपयोग करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रीठा से बालों को मिलने वाले फायदे और इसका इस्तेमाल करने के तरीके बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बालों में रीठा लगाने के फायदे


स्कैल्प इंफेक्शन करें दूर

रीठा में बहुत सारे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए और बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इससे स्कैल्प की सफाई भी होती है और स्कैल्प इनफेक्शन को कम करने के लिए यह बहुत ही मददगार भी होता है। यह स्कैल्प में होने वाली खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होता है, इसीलिए आपको बालों में अगर कोई भी समस्या हो रही है तो इसके लिए रीठा का पानी का इस्तेमाल जरूर करें।

बालों को घना बनाए रीठा

पतले, कमजोर बालों पर रीठा का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके बाल पतले हैं, तो रीठा शैंपू यूज कर सकते हैं। रीठा शैंपू बालों को अच्छी तरह से साफ करता है। बालों से धूल-मिट्टी और गंदगी निकालता है। बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए रीठा का उपयोग जरूर करें।

बेजान बालों के लिए फायदेमंद

आजकल लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से अक्सर ही लोगों के बाल ड्राई और बेजान नजर आने लगते हैं जिसकी वजह से कम उम्र में ही ज्यादा उम्र दिखाई देती है। ऐसे में रीठा का पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह बेजान बालों में जान लाता है। पहले तो बालों की ड्राइनेस को कम करता है फिर इसके टेक्सचर को सही करता है और इसके बाद बालों में नई जान आती है जिससे बाल चमकदार घने और सुंदर दिखाई देने लगती हैं।

सफेद बालों से दिलाए छुटकारा

अगर आप कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से परेशान है तो इसके लिए रीठा का पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों के लिए रीठा का पानी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें बहुत सारी जड़ी बूटियां होती हैं, जिससे बालों का रंग काला होता है और बालों की रंगत सुधारने के लिए रीठा बहुत ही फायदेमंद होता है। यह समय से पहले होने वाले सफेद बालों को भी रोकने में मदद करता है।

जुएं हटाने में मददगार

हेयर फॉल रोकने के साथ ही रीठे का इस्तेमाल सिर से जुएं होने पर भी किया जा सकता है। रीठे में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो बालों से जूं हटाने में मददगार होता है। इसके साथ ही बालों पर रीठा लगाने से रूसी या डैंड्रफ भी दूर होता है

इन तरीकों से करें रीठा का इस्तेमाल


रीठा का पानी करें तैयार

2 कप गर्म पानी में रीठे को रात भर के लिए भिगो दें। अगली सुबह, उन्हें उसी पानी में 15-20 मिनट तक उबालें। अब इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें और फिर घोल को छान लें। अपने बालों को पानी से धो लें। फिर बालों पर रीठा-पानी डालें। 5-10 मिनट तक इनसे मसाज करें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। प्रक्रिया को दोहराएं। आप पाएंगे कि घोल में थोड़ा झाग बनने लगा है। इस स्टेज पर, फिर से पानी से धो लें। प्रक्रिया को हर दूसरे दिन दोहराएं

रीठा और अंडे का हेयर पैक

इसके लिए आपको 2 अंडे की जरूरत होगी। दो बड़े चम्मच आंवला लें। दो बड़े चम्मच सूखी रीठा लें। दो बड़े चम्मच शिकाकाई लें। पेस्ट बनाने के लिए सब कुछ मिलाएं। हल्के हाथों से सिर की मसाज करें। 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 बार कर सकते हैं।

रीठा का शैम्पू करें तैयार

सबसे पहले रीठा के बीज हटा लें। अब इसमें 3 कप पानी में भिगो लें। अब इसमें सूखी शिकाकाई और आवंला डालें। इन सभी चीजों को रातभर भिगने के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इसे एक बर्तन में डालें और कम आंच पर गैस ऑन कर दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि सभी चीजें सॉफ्ट न हो जाए। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब सभी चीजों को अच्छे से मैश कर लें। अब इसे एक बोतल में छान लें। लीजिए बन गया आपका रीठा से शैंपू। बाजार में मिलने वाले शैंपू की जगह इस बार रीठा से अपने बाल वॉश करें और फिर देखें असर।

रीठा और दही का हेयर पैक

लगभग तीन चम्मच रीठा पाउडर लें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। मिश्रण में दो चम्मच दही के साथ एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प पर और बालों की लंबाई पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। सप्ताह में 3-4 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सुस्त और बेजान बालों के लिए एक बेहतरीन हेयर पैक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…