प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया शुरु
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों (Cultural Groups) के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। इसके तहत गढ़वाल…
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों (Cultural Groups) के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। इसके तहत गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में 13 मई से 20 मई, 2025 तक तथा कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन 26 मई से 30 मई, 2025 तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत मंगलवार को कालसी ब्लाक के सांस्कृतिक दलों से हुई जिससे 24 दलों ने प्रतिभाग किया
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अपनी गीत एवं नाटय योजना को सुदृढ़ कर सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों के प्रति जनजागरण का महत्वपूर्ण कार्य सशक्त एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित कर रहा है।
इस योजना से एक ओर राज्य की अपनी लोक संस्कृति को सहेजने और संजोने का गुरूत्तर कार्य हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।
उन्होने कहा कि राज्य स्तर पर पंजीकृत लोक गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नाटक, नुक्कड़ नाटय दलों के पंजीकरण से शासन की नीतियों निणर्याे और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का कार्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किये जाने के साथ ही युवाओं को भी इससे अपनी लोक संस्कृति से जुडने का अवसर मिलता है।
सांस्कृतिक दलों (Cultural Groups) की चयन प्रक्रिया में पदम प्रीतम भरतवाण प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी संयुक्त निदेशक सूचना के.एस.चौहान गीत नाट्य प्रभाग भारत सरकार के सहायक निदेशक सन्तोष आशीष संस्कृति विभाग के नरेन्द्र शर्मा शामिल है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
