24 घण्टे ऑनलाइन

चिपचिपी स्किन से परेशान, करें इन चीजों का इस्तेमाल

बारिश का मौसम बड़ा सुहाना लगता है, लेकिन ह्यूमिडिटी वाले इस मौसम में स्किन इन्फेक्शन की समस्या सबसे ज्यादा होती है। मॉनसून (Monsoon) के मौसम में स्किन की खास देखभाल करनी पड़ती है। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली ही रहती…

24GhanteOnline
September 12, 2025
4 min read

बारिश का मौसम बड़ा सुहाना लगता है, लेकिन ह्यूमिडिटी वाले इस मौसम में स्किन इन्फेक्शन की समस्या सबसे ज्यादा होती है। मॉनसून (Monsoon) के मौसम में स्किन की खास देखभाल करनी पड़ती है। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली ही रहती है। मानसून सीजन में बारिश और चिपचिपेपन (Sticky Skin)  के कारण त्वचा की चमक खो जाती है, और त्वचा बेजान दिखने लगती है।

उमस की वजह से व्यक्ति को ज्यादा पसीना आता है और उसकी त्वचा पर तेल जमा होने लगता है, जिससे ब्लैकहेड्स, पिंपल्स और त्वचा से जुड़े इंफेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप भी चिपचिपी स्किन (Sticky Skin) से परेशान हैं तो आज हम लेकर आए है आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी जिनके इस्तेमाल से चिपचिपी स्किन (Sticky Skin) से राहत मिलेगी और चेहरे का निखार बढेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

नीम

आप नीम भी स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम का पैक बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी और नीम की जरूरत होगी। नीम के पेस्ट में थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इन सारी चीजों को मिलाकर स्किन पर सूखने तक लग रहने दें। अब इसे सादे पानी से स्किन से हटा दें।

मुल्तीनी मिट्टी

अगर आपकी स्किन ऑयली है और मॉनसून में आप भी चिपचिपी स्किन (Sticky Skin)  से परेशान हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाब जल को मिक्स करके स्किन पर लगाएं। इसके लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले लीजिए। इसमें जरूरत के मुताबिक गुलाब जल मिला लीजिए। अच्छा सा मिश्रण तैयार कर लें। चेहरे को साफ करके इस पैक को लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक को लगाने से ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें कि मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने का काम करता है। वहीं गुलाब जल त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

टमाटर

स्किन के लिए टमाटर काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद क्लेरिफाइंग, कूलिंग और एसट्रिनजेंट जैसे तत्व स्किन पर होने वाली समस्याओं को दूर करता है साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल भी हटाता है। इसके लिए एक टमाटर लें। इसे बीच में से कट कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर रब करें। इस प्रक्रिया को आप 15-20 मिनट तक करें। इसके बाद पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। आपकी स्किन का ग्लो वापस आ जाएगा और एक्सट्रा ऑयल भी कम हो जाएगा।

बेसन

एक कटोरी में दो चम्‍मच बेसन लें और इसमें चुटकी भर हल्‍दी, दो बूंद नींबू का रस और 3 से 4 चम्‍मच गुलाब जल मिलाकर पेस्‍ट बना लें। अब इसे अपने क्‍लीन फेस पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। बेसन स्किन को क्‍लीन करेगा, नींबू विटामिन सी की कमी को दूर करेगा और गुलाबजल स्किन को ठंडक पहुचाएगा। ये आपकी त्वचा से गंदगी और डेड सेल्स को साफ करती है और इसे निखारने और स्वस्थ दिखने में मदद करती है।

खीरा

खीरे में कूलिंग गुण होते हैं। इससे आपकी स्किन रिलैक्स महसूस करती है। आप खीरे के पेस्ट को भी 15 मिनट के लिए स्किन पर लगा सकते हैं। इसके बाद ठंडे पानी से स्किन को क्लीन कर लें। खीरा आपकी स्किन की चिपचिपाहट (Sticky Skin)  को दूर करता है।

गुलाबजल

आप अपनी त्वचा पर गुलाब जल लगाएं क्योंकि यह त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग और सुखदायक दोनों है। गुलाब जल में त्वचा को शांत करने वाले गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को साफ करते हैं और त्वचा पर होने वाली खुजली से बचाते हैं। चेहरे पर थोड़ा सा गुलाब जल स्प्रे करें और इसे अपने आप सूखने के लिए छोड़ दें। ऐसा आप रात में करके सो सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…