24 घण्टे ऑनलाइन

घर बैठे इन तरीकों से हटाएं अपर लिप्स के बाल, नहीं लगाने पड़ेंगे पार्लर के चक्कर

महिला के चेहरे पर बाल अकसर हार्मोनल या आनुवांशिक कारणों की वजह से आने लगते हैं, जो देखने में तो खराब लगते ही हैं, साथ ही महिला के लिए भी कई बार मजाक और भद्दे कमेंट्स का कारण बनने लगते हैं। अपनी इस समस्या से छुटकारा पाने…

24GhanteOnline
March 6, 2025
3 min read

महिला के चेहरे पर बाल अकसर हार्मोनल या आनुवांशिक कारणों की वजह से आने लगते हैं, जो देखने में तो खराब लगते ही हैं, साथ ही महिला के लिए भी कई बार मजाक और भद्दे कमेंट्स का कारण बनने लगते हैं। अपनी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं हर 15 दिन में पार्लर के चक्कर काटती हैं, जहां पैसे खर्च करने के साथ उन्हें दर्द भी झेलना पड़ता है। अगर आप भी अपरलिप्स(Upper Lips) में नजर आने वाले बालों से परेशान रहती हैं और उनसे निजात पाने का कोई पेनलेस तरीका ढूंढ रही हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

इन ब्यूटी टिप्स की खासियत यह है कि आप इन्हें अपनी रसोई में मौजूद कुछ आसानी से मिलने वाली चीजों की मदद से ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। साथ ही यह सभी तरीके अपरलिप्स (Upper Lips) के बालों को सुरक्षित तरीके से हटाने के साथ आपको दर्द भी महसूस नहीं होने देंगे।

अपरलिप्स (Upper Lips) के बाल हटाने के 5 घरेलू तरीके


पपीता और हल्दी

पपीता और हल्दी के इस उपाय को करने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच पपीता का गूदा लेकर उसे 1/2 चम्मच हल्दी के साथ मैश करना है। इसके बाद अब इस मिश्रण का इस्तेमाल अपर लिप्‍स पर करते हुए इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। पपीते में मौजूद एंजाइम बालों की जड़ों को तोड़कर हेयर ग्रोथ को होने से रोकते हैं।

अंडा और मकई का आटा

अंडे में मौजूद ल्यूटिन और जियाजैंथिन रंगत निखारने के साथ अपर लिप्‍स के बालों से भी निजात दिला सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए अंडे के सफेद भाग में मकई का आटा और शहद मिलाकर अपर लिप्‍स पर लगाएं। यह उपाय आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाता है।

बेसन और दूध

अपर लिप्‍स के बाल हटाने के लिए बेसन का उपाय भी आजमाया जा सकता है। इस उपाय को फॉलो करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और दूध लेकर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को होंठो के ऊपर बालों पर अच्छे से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो इसे धीरे-धीरे स्क्रब करें।

शहद और पिसी हुई चीनी

अपर लिप्‍स के बाल हटाने का यह भी एक प्रभावी तरीका है। शहद और पिसी हुई चीनी का यह उपाय करने के लिए आपको शहद में चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। यह मिश्रण त्वचा को मुलायम बनाए रखने के साथ बालों को बाहर खींचने में मदद करेगा। इस मिश्रण को अपर लिप्स पर अच्छी तरह लगाकर सूखने दैं। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह उपाय बालों को जड़ से निकालने में मदद करेगा।

नींबू और चीनी

अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए नींबू और चीनी का उपाय भी काफी असरदार माना जाता है। नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो अपर लिप के बालों के रंग को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, चीनी में एक्सफोलिएट गुण होते हैं, जो त्वचा से बालों हटाने में मदद करते हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप एक कटोरे में नींबू का रस और चीनी डालकर गाढ़ा हाने तक चलाते रहें। जब इसकी चाशनी बन जाए तो इसे अपने अपर लिप्‍स पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। तय समय बाद हल्‍के हाथों से मालिश करते हुए चेहरे को पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…