दो मुंहे बालों से इन आसान उपायों से मिलेगा छुटकारा
काले, घने और सुन्दर बाल (Hair) किसे पसंद नहीं है लेकिन इन दिनों महिला हो या पुरुष सभी हेरफॉल की समस्या से परेशान है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए आजकल दो मुहे बाल (Split Ends) होना भी आम बात हो गई है। दो मुहे बालों से…
काले, घने और सुन्दर बाल (Hair) किसे पसंद नहीं है लेकिन इन दिनों महिला हो या पुरुष सभी हेरफॉल की समस्या से परेशान है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए आजकल दो मुहे बाल (Split Ends) होना भी आम बात हो गई है। दो मुहे बालों से बालों की ग्रोथ रुक जाती है और बाल डेमेज होना शुरू हो जाते है। दो मुहे बाल होने से बाल बहुत ही कमजोर और बेकार हो जाते हैं, जिससे बाल बीच से टूटने लग जाते हैं। बालों के दो मुंहे (Split Ends) होने से बाल बेजान और खुरदुरे हो जाते हैं और इसकी वजह से बाल बढते भी नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले है जिनसे आप दो मुहे बाल यानी स्प्लिट्स एंड की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और पा सकते है मुलायम और घने लम्बे बाल।
बालों (Hair) में करें काट-छांट
स्प्लिट एंड्स या दो मुहे बालों की समस्या को कम करने के लिए बालों को कम से कम हर 6 महीने में ट्रिम ज़रूर कराना चाहिए। अगर लम्बे समय तक ऐसा न करें तो बालों की ग्रोथ पर तो असर पड़ता ही है, साथ में ये दो मुंहे भी होने लगते हैं। इसलिए बालों को समय-समय पर ट्रिम जरूर कराएं।
अंडा करे दो मुहे बाल (Hair) को ठीक
बालों (Hair) के लिए अंडा प्रोटीन का बेस्ट स्रोत है, क्योंकि अंडे में आवश्यक फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। अंडा ना सिर्फ आपके बालों को पोषण देता है बल्कि उनकी जड़ों को भी मजबूत करता है। दो मुंहे बालों का समस्या को खत्म करने के लिए आप अंडे का मास्क बना कर लगा सकते है इसके लिए एक अंडा जर्दी के साथ, आधा नींबू का रस और एक चम्मच दही को लें और मिक्स करके अपने बालों की लंबाई की तरफ 40 से 45 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दे। इसके बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। इसे हफ्ते में एक बार करेंगे तो आप खुद देखेंगे कि आपके बाल तेजी से ठीक हो रहे हैं।
बालों (Hair) में गर्म तेल की मालिश
डैमेज बालों के लिए ऑइलिंग बेस्ट है। बालों बालों को पोषण व नमी प्रदान करने के लिए गर्म तेल की मालिश से बेहतर और कुछ भी नहीं। यह न केवल स्प्लिट एंड्स को हटाता है बल्कि आपके बालों की नमी के स्तर को भी बनाए रखता है, जिससे बाल चमकदार, स्वस्थ व खूबसूरत बनते हैं।
बालों पर तेल की मालिश स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी कंट्रोल करती है, जिससे बालों की ग्रोथ जल्दी होती है। नियमित रूप से गुनगुने तेल की मालिश करने के बाद अपने बालों को गर्म तौलिया में लपेट थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और बाद में शैम्पू कर लें।
बालो (Hair) को स्वस्थ बनाए मैथी
मेथी कई गुणों का भंडार है। मेथी में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को बढ़ाने में काफी मदद करता है। मेथी बालों काला करने, झड़ने और डेंड्रफ दूर करने के साथ-साथ दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। मेथी बालों को स्वस्थ मजबूत व घना भी बनाती है। इसके लिए चार बड़े चम्मच दही में तीन चम्मच पिसे हुए मेथी दानों को आधे घंटे के लिए भिगो दें, इस लेप को बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू कर लें। इसे पैक से न सिर्फ दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा बल्कि बालों का रूखापन दूर होगा और वो मुलायम और चमकदार बनेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
