24 घण्टे ऑनलाइन

माथे का कालापन होगा दूर, करें इस छिलके का इस्तेमाल

विटामिन सी से भरपूर संतरा न केवल ढेरों फायदों से भरा है बल्कि इसके छिलकों का भी कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। फलों के साथ-साथ उनके छिलकों में भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, यह तो आप जानते ही होंगे। संतरे के छिलकों का…

24GhanteOnline
September 12, 2026
2 min read
माथे का कालापन होगा दूर, करें इस छिलके का इस्तेमाल

विटामिन सी से भरपूर संतरा न केवल ढेरों फायदों से भरा है बल्कि इसके छिलकों का भी कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। फलों के साथ-साथ उनके छिलकों में भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, यह तो आप जानते ही होंगे। संतरे के छिलकों का प्रयोग भी आपने शायद फेसपैक बनाने में किया हो। लेकिन संतरे का छिलका आपकी सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है जितना कि त्वचा के लिए। आइये जानते हैं संतरे के छिलकों के आश्चर्यजनक फायदों के बारे में।

# त्वचा का कालापन (Blackness) और काले धब्बे संतरे के छिलके के साथ कम किए जा सकते हैं। ये प्राकृतिक ब्लीच (Natural Bleach) होते है जो आपकी त्वचा टोन में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा की लोच बनाएं रखती है, डलनेस को रोकती है और त्वचा को एक स्वस्थ चमक देती है। यह हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) सूर्य की किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा भी करती है।

# संतरे का छिलका न केवल त्वचा के लिए फायदेमंद है बल्कि बालों के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है। ये रूसी दूर करने में बहुत ही कारगर है। साथ ही अगर आपके बाल बहुत अधिक गिर रहे हैं और अपनी चमक खो चुके हैं तो भी संतरे का छिलका इस्तेमाल किया जा सकता है।

# संतरे के छिलके को सुखाकर इसे नहाने के पानी में डाल दें। यह बेहतरीन बाथ ऑयल का काम करता है। इससे त्वचा की नमीं बरकरार रहती है।

# संतरे के छिलके का पाउडर एक प्राकृतिक एक्स्फ़ोल्इटे एजेंट होने के कारण यह आपकी त्वचा से गंदगी और मृत कोशिकाओं को दूर करता है। यह ब्लॅकहेड्स और व्हाइटहेड के गठन को रोकने में मदद करता है। इससे डेड स्किन साफ होती है और ब्लैकहेड्स तथा व्हाइटहेड्स भी निकलते हैं।

# संतरे के छिलके के पाउडर में कुछ मत्रा दही की मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से सूक्ष्म रंध्र खुल जाते हैं और साथ ही ब्लैक हेड्स भी साफ हो जाते हैं।

# संतरे का छिलका कांस्टिपेशन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके पाउडर की फांकी लेने से गैस व उल्टियां शांत होती हैं।

# चीन में हजारों सालों से संतरे के छिलके का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…