24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे की खूबसूरती छीन लेती हैं ठुड्डी का कालापन, ऐसे करें इसकी सफाई

गर्मियों (Summer) के मौसम में चेहरे पर पसीना निकलने के कारण त्वचा ऑयली हो जाती है। इस वजह से चेहरे के कई हिस्सों में पिंपल और पिग्मेंटेशन की समस्या होने लग जाती है। खासतौर से ठुड्डी (Chin) पर डेड स्किन जमने लगती हैं और…

24GhanteOnline
September 18, 2025
5 min read

गर्मियों (Summer) के मौसम में चेहरे पर पसीना निकलने के कारण त्वचा ऑयली हो जाती है। इस वजह से चेहरे के कई हिस्सों में पिंपल और पिग्मेंटेशन की समस्या होने लग जाती है। खासतौर से ठुड्डी (Chin) पर डेड स्किन जमने लगती हैं और कालापन आने लगता हैं। कई बार टैनिंग के कारण भी ठुड्डी पर कालापन नजर आने लगता है। ये आपके लुक को खराब कर सकता है। ठुड्डी का यह कालापन चेहरे का आकर्षण छीनता हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं कि ठुड्डी के कालेपन (Blackness of Chin) को जल्द से जल्द दूर किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके निरंतर इस्तेमाल से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

दालचीनी

आधा चम्मच दालचीनी, थोड़ी से हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब उस पेस्ट को ठुड्डी पर लगाकर दो से तीन मिनट तक मसाज करें और फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद ठुड्डी को अच्छे से साफ़ कर लें ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें इससे ठुड्डी का रंग भी निखरने लगेगा। और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स की समस्या भी नहीं होगी।

बेसन

स्किन केयर में बेसन को हमेशा से इस्तेमाल किया जाता रहा है। बेसन से ठुड्डी के लिए अच्छा एक्सफोलिएटर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दूध और एक चम्मच गुलाबजल लेना है। आप चाहे तो सादा पानी भी ले सकते हैं। तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इससे चेहरे को स्क्रब करें। स्किन एक्सफोलिएट होने पर पिग्मेंटेशन जल्दी दूर होती है।

कॉफी

ठुड्डी पर नजर आने वाले कालेपन को दूर करने के लिए आप कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी स्क्रब को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको दूध, शहद और कॉफी की जरूरत होगी। 1 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच दूध और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण से त्वचा को स्क्रब करें। इससे त्वचा पर जमी गंदगी साफ होगी और डेड सेल्स निकल जाएंगे।

आलू

सबसे पहले एक छोटा आलू धोकर इसे कद्दूकस कर लें। अब इस आलू के गूदे को हाथ में लेकर मुंह के चारों तरफ की त्वचा पर रगड़ें। इस दोरान अपने होठों को मुंह के अंदर की तरफ दबा लें। ताकि आस-पास की त्वचा टाइट हो सके और आप आराम से आलू का पेस्ट लगा रगड़ सकें। एक मिनट बाद होठों को सामान्य स्थिति में कर लें और फिर आलू का पेस्ट रगड़ें। ऐसा करने से स्किन पोर्स में अच्छी तरह आलू का रस जाएगा और मेलेनिन प्रॉडक्शन रोकने में मदद मिलेगी। हर दिन सिर्फ 10 मिनट के लिए आलू रगड़ना काफी होगा। फिर चेहरा धोकर साफ कर लें और ऐलोवेरा जेल लगा लें।

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल बरसों से स्किन को निखारने के लिए किया जाता है ऐसे में ठुड्डी की स्किन के कालेपन को दूर करने और स्किन को निखारने में भी हल्दी बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल के लिए आप हल्दी और दूध का एक पेस्ट बनाएं। उसके बाद इस पेस्ट से अपनी ठुड्डी की मसाज करें। मसाज करने के बाद ठुड्डी अच्छे से साफ़ कर लें। आपको जरूर फायदा मिलेगा।

कच्चा दूध

त्वचा में पिगमेंटेशन की समस्या है, तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चम्मच कच्चे दूध में शहद मिलाएं। इस मिश्रण से हल्के-हल्के ठुड्डी को स्क्रब करें। स्क्रब के बाद नॉर्मल पानी से त्वचा को साफ कर लें। कच्चे दूध में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं। इससे टैनिंग की समस्या भी दूर होती है।

सूजी

आपको एक बाउल में 1 छोटा चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच दूध, 1 छोटा चम्मच सूजी और 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिक्स करना है। फिर इस मिश्रण से ठुड्डी को आहिस्ता-आहिस्ता रगड़ें। इसके बाद 10 से 20 मिनट के लिए इस मास्क को ठुड्डी पर ही लगा रहने दें। फिर आप इसे पानी से साफ कर लें।

गुलाबजल

आधा कप गुलाबजल, 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच नींबू का रस, इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को फ्रिज में रखें और दिन दो बार इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। लेकिन मुंह के चारों तरफ लगाकर कुछ देर की मालिश जरूर करें। इस मिश्रण को आप 15 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके उपयोग कर सकती हैं। और 15 दिन के अंदर-अंदर आपके मुंह का कालापन दूर हो जाएगा।

एलोवेरा

एलोवेरा जैल को रोजाना रात को सोने से पहले ठुड्डी पर लगाएं और रात भर के लिए इसे ठुड्डी पर छोड़ दें। उसके बाद सुबह उठकर नहाते समय ठुड्डी को साफ़ कर लें। ऐसा कुछ दिनों तक नियमित करें धीरे धीरे ठुड्डी का कालापन दूर होने लग जायेगा। आप चाहे तो एलोवेरा जैल को पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं इससे आपके पूरे चेहरे में निखार आने में मदद मिलती है।

नींबू और चीनी

पिगमेंटेशन की समस्या के कारण ठुड्डी में डार्कनेस नजर आती है। कालापन दूर करने के लिए आप नींबू और चीनी के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच चीनी में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चिन एरिया पर लगाएं। हफ्ते में 2 से 3 बार आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…