होंठों से इन उपायों से हटाएं डेड स्किन
खूबसूरत होंठ (Lips) हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। होंठों पर आई किसी भी समस्या में चेहरे की सुंदरता खराब लगने लगती हैं, खासतौर से जब होंठों पर पपड़ी जमने लगे। सर्दियां हो या गर्मियां जब होंठों की नमी खोने लगती…

खूबसूरत होंठ (Lips) हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। होंठों पर आई किसी भी समस्या में चेहरे की सुंदरता खराब लगने लगती हैं, खासतौर से जब होंठों पर पपड़ी जमने लगे। सर्दियां हो या गर्मियां जब होंठों की नमी खोने लगती हैं, तो होंठों (Lips) पर डेड स्किन जमा होने लगती हैं जिससे होंठ बेहद खराब नजर आते हैं। होंठ गुलाबी-सॉफ्ट और क्लीन बने रहें, इसके लिए जरूरी होता है कि आप समय-समय पर अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें। अर्थात आपको जरूरत हैं कि होंठों की अच्छे से देखभाल की जाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से होंठों (Lips) की डेड स्किन को हटाते हुए कोमल और सुंदर बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...
चुकंदर
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिप्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही आपके लिप्स (Lips) का पिग्मेंटेशन भी कंट्रोल करते हैं। चुकंदर होंठों पर एक जादुई औषधि की तरह काम करता है, जिससे उन्हें वह सही गुलाबी रंग मिलती है, जो आप हमेशा से चाहते थे। यह सूखे, फटे होंठो से छुटकारा पाने में भी मदद करता है और उन्हें चिकना और मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए कद्दूकस किया हुआ चुकंदर प्याले में निकाल लीजिए। 1 चम्मच चीनी डालें, थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें, 1/4 चम्मच बादाम के तेल लें और 1/4 चम्मच शहद डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें और आपका लिप स्क्रब तैयार है। आप इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार यूज करें।
गुलाब जल
गुलाब जब होंठों (Lips) की डेड स्किन को निकालने का एक आसान उपाय है। इससे होंठों की पपड़ी धीरे-धीरे निकलने लगती है, होंठ मुलायम बनते हैं। इसके लिए गुलाब जल, ग्लिसरीन लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे होंठों पर लगाएं। आप ऐसा रात को सोते समय कर सकते हैं। इससे सुबह काफी हद तक डेड स्किन निकल जाएगी।
शहद
होंठों को धीरे से एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है। शहद के स्क्रब को बनाने के लिए एक-एक चम्मच शहद और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने होंठों पर धीरे-धीरे छोटे-छोटे गोलाकार गतियों में रगड़ते हुए लगाएं। इसे धोने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें।
कॉफी
डेड स्किन को निकालने के लिए होंठों को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी त्वचा, होंठों के लिए एक बेहतरीन घरेलू स्क्रबर है। इसके लिए आधे चम्मच कॉफी पाउडर में मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए निकाल दें। इसके बाद आप होंठों पर लिप बाम लगा दें। इससे होंठों की डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी।
नींबू
कुछ नींबू को काटें, इसे अपने होंठों पर एक मिनट से अधिक न रखें और फिर गर्म पानी से अपना मुंह धो लें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के एक्सफोलिएशन पर कुछ प्रभाव डाल सकता है। यह एसिड त्वचा की कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। अच्छा रहेगा, अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं। ऐसा करते रहने से होंठों की डेड स्किन दूर होने के साथ ही इनका कालापन भी दूर हो जाएगा।
नारियल तेल
नारियल का तेल सेहत, त्वचा के साथ ही होंठों के लिए भी लाभकारी होता है। होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इससे होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। इस दौरान होंठों पर जमा डेड स्किन निकल जाएगी। फिर होंठों को साफ करें, लिप बाम लगा लें।
एलोवेरा
होंठों की डेड स्किन को निकालने में एलोवेरा भी कारगर है। एलोवेरा में म्युकोपॉलीसैकराइड्स होता है। ये एक प्रकार का हाइड्रेटिंग मॉलिक्यूल है जो कि त्वचा में नमी को लॉक रखता है और होंठों की हीलिंग में मदद करता है। अगर आपके होंठ बहुत फटे रहते हैं या आपको बार-बार ड्राई महसूस होते हैं तो आप एलोवेरा जेल को रेगुलर अपने होंठों पर लगा सकते हैं। ये हीलिंग के साथ, स्क्रबिंग और होंठों की रंगत निखारने में भी मदद करेगा। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे अपने होंठों पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर दिन में 2-3 बार लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
