खूबसूरती छीन लेती है झाइयां, इन घरेलू उपायों से करें इन्हें दूर
उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झाइयां आने लगती हैं और बुढ़ापा झलकने लगता हैं। इससे निजात पाने के लिए सभी चेहरे की स्किन का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन, स्किन के साथ ही हाथों (Hands) पर भी झाइयां पड़ने लगती हैं जिसे लोग…
उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झाइयां आने लगती हैं और बुढ़ापा झलकने लगता हैं। इससे निजात पाने के लिए सभी चेहरे की स्किन का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन, स्किन के साथ ही हाथों (Hands) पर भी झाइयां पड़ने लगती हैं जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह भी आपकी बढ़ती उम्र को दिखाते हैं। इसी के साथ आपकी सुंदरता में भी फीकापन आ जाता हैं। ऐसे में हाथों (Hands) की त्वचा पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है जितना कि आप अपने चेहरे की त्वचा पर देती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कैसे घरेलू नुस्खों की मदद से आपके हाथों की त्वचा पर पड़ी झुर्रियों को दूर किया जा सकता हैं। ये घरेलू उपाय झुर्रियों को दूर करने के साथ स्किन को मुलायम भी बनाने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
पपीता
पपीता और शहद से हाथों की झुर्रियों को आसानी से कम किया जा सकता हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए पपीते के गूदे और शहद में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को हाथों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद हाथों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से हाथों की झुर्रियां कम होने के साथ स्किन भी ग्लोइंग भी बनेगी। पपीता हाथों की टैनिंग को दूर करने में मदद करेगा।
ऑलिव ऑयल
जैतून का तेल खाना बनाने के अलावा आपकी हाथों की स्किन को मुलायम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। यह तेल आपकी त्वचा को पोषण देता है। इसमें मौजूद विटामिन ई झुर्रियों को कम करने में मदद करने के लिए कोलेजन उत्पादन को प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा, यह त्वचा में एक प्रकार का कसाव लाता है। इसके इस्तेमाल के लिए नियमित रूप से ऑलिव ऑयल को सोने से पहले हाथों में लगाएं।
नारियल तेल
नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये त्वचा में कसावट लाने के साथ हाथों की झुर्रियों को कम करने में मदद करता हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए रात में सोने से तेल से हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी में हाथों को 5 मिनट तक डुबो कर रखें। उसके बाद हाथों को टॉवल से पोंछ लें। ऐसा नियमित करने से हाथों की स्किन को पोषण मिलने के साथ झुर्रियां भी खत्म होगी।
ग्रीन टी
एक चम्मच ग्रीन टी, दो चम्मच सादा दही को एक कटोरे में थोड़ा हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। इसे अपने हाथों पर लगांए और 20 मिनट तक रखने के बाद पानी से धो लें। सप्ताह में एक या दो बार ऐसा करें। इसके अलावा अधिक लाभ के लिए रोजाना 2 या 3 कप ग्रीन टी पीएं।
एलोवेरा जैल
एलोवेरा जैल त्वचा को मॉइस्चराइज करके त्वचा के ढीलेपन को ठीक करने में मदद करता है। एलोवेरा जैल त्वचा में कॉलेजन बनाने को संतुलित करता है। त्वचा पर एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जैल में 1 विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को हाथों पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से हाथों की झुर्रियों को ठीक करने में मदद मिलती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
