24 घण्टे ऑनलाइन

पसीने की बदबू को इन उपायों से करें दूर

गर्मियां (Summer) आ गई हैं और ऐसे में पसीने (Sweat) से लोग परेशान होने लगे हैं। गर्मी में पंखा और कूलर से जरा सा बाहर निकलो तुरंत पसीने से भीग जाते हैं। पसीने की समस्या गर्मियों के दिनों में बहुत परेशान करती है। इससे…

24GhanteOnline
May 13, 2025
3 min read

गर्मियां (Summer) आ गई हैं और ऐसे में पसीने (Sweat)  से लोग परेशान होने लगे हैं। गर्मी में पंखा और कूलर से जरा सा बाहर निकलो तुरंत पसीने से भीग जाते हैं। पसीने की समस्या गर्मियों के दिनों में बहुत परेशान करती है। इससे आने वाली दुर्गंध हर किसी को असहज बना सकती है। दरअसल, पसीने (Sweat) के कारण शरीर में नमी आ जाती है और इस नमी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसके कारण शरीर से बदबू आने लगती है। कई बार पसीने की इस बदबू (Smell of Sweat) की वजह से दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके पसीने के बैक्टीरिया को मारते हैं और इनकी दुर्गंध को कम करते हैं। तो, आइए जानते हैं पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने वाले इन घरेलू उपायों के बारे में:

फिटकरी

फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। आप नहाने से पहले तीन चार मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने पर अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी। फिटकरी कई बैक्टीरिया का खत्म करने का काम भी करती है।

नीलगिरी का तेल

पानी में नीलगिरी का तेल मिला कर इस पानी से नहाना पसीने की बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये तेल एंटीबैक्टरियल और एंटीफंगल भी है जो कि आपको स्किन में किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचा सकता है। तो, नहाने के दौरान पानी में नीलगिरी का तेल मिलाएं और इस पानी से नहा लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

गुलाब जल

अगर आप पसीने की बदबू से राहत पाना चाहते हैं तो आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। आप एक स्प्रे बोतल में गुलाबजल रखें और हमेशा अपने साथ कैरी करें। जब भी आपको लगे कि अंडरआर्म्स से बदबू आ रही है तो इस स्प्रे का प्रयोग करें। आप गुलाब जल से अंडरआर्म्स को वाइप कर सकते हैं। आप पानी में थोड़ा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे भी पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।

टमाटर का रस

टमाटर अपने विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है, जो अतिरिक्त पसीने को रोकते हैं। साथ ही शरीर की सतह के बैक्टीरिया को ख़त्म करने में सहायता करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए टमाटर के रस में एक कपड़े को डुबोएं और शरीर के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं जहां आपको पसीना ज्यादा आता हो। ये छिद्रों को बंद करेगा और अत्यधिक पसीने को रोकेगा।

सेंधा नमक

सेंधा नमक के पानी से नहाना बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है। ये एक्टिव बैक्टीरिया को मारता है और पसीने की दुर्गंध को कम करता है। इसके अलावा सेंधा नमक की खास बात ये है कि ये शरीर पर एक्ने और दाने को भी कम करने में मददगार है। तो, नहाने के पानी में सेंधा नमक मिलाएं और इस पानी से नहा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…