24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, कभी नहीं भटकेगी दरिद्रता

कुछ ही दिनों में दिवाली (Diwali) का त्योहार शुरू होने जा रहा है। दिवाली से पहले ही लोग साफ-सफाई शुरू कर देते हैं और तरह-तरह की चीजों से घर की सजावट करते हैं। वहीं, दिवाली (Diwali) पर मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी की विधिवत…

24GhanteOnline
October 13, 2025
2 min read

कुछ ही दिनों में दिवाली (Diwali) का त्योहार शुरू होने जा रहा है। दिवाली से पहले ही लोग साफ-सफाई शुरू कर देते हैं और तरह-तरह की चीजों से घर की सजावट करते हैं। वहीं, दिवाली (Diwali) पर मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। वहीं, वास्तु दोष से बचने और धन वृद्धि के लिए घर से कुछ चीजों को बाहर निकाल देना ही बेहतर रहेगा।

1. वस्तु विद्या के मुताबिक, घर में बंद घड़ी का होना बैड लक का कारण बना सकता है। इसलिए दीवाली (Diwali)  से पहले ही बंद घड़ी को सही करवा लें या घर से बाहर निकाल दें।

2. घर में सूखे और कांटेदार पेड़-पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ती है और करियर क्षेत्र में दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं।

3. लक्ष्मी माता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो फटे पुराने कपड़े घर से बाहर निकाल दें।

4. घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं की जली या टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। मंदिर में देवी देवताओं की फटी-कटी तस्वीर भी अशुभ माना जाता है।

5. खराब, पुराने ताले रखने से आर्थिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इसलिए दिवाली (Diwali)  से पहले ही बिना चाबी वाले और खराब तालों को घर से बाहर निकाल दें।

6. कभी भी घर में टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए। ये नेगेटिव एनर्जी का सेंटर बनता है। वहीं, कांच में दरार आ जाने पर भी इसे बदलना या बाहर कर देना बेहतर रहेगा।

7. घर में टूटे-हुए बर्तन रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए अगर आप गुड लक अट्रैक्ट करना चाहते हैं तो अपने घर में टूटे हुए बर्तन न रखें।

8. घर में मकड़ी के जाले दरिद्रता का कारण बन सकते हैं। ऐसा कहते हैं कि घर में जाले लग जाए तो व्यक्ति के भाग्य पर भी ताला लग जाता है।

9. आर्थिक दिक्कतों को दूर करना चाहते हैं तो पुराने जूते चप्पल भी घर में इकट्ठा करके न रखें।

10. महाभारत या फिर युद्ध की पेंटिंग घर में लगाना शुभ नहीं मानी जाती है। घर में ऐसी पेंटिंग लगाने से कलह-क्लेश का माहौल बनता है साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें