24 घण्टे ऑनलाइन

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

हरिद्वार। जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मुहिम अब धरातल पर तेज होती दिखाई दे रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-334ए के प्रदार्था क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेंचवर्क…

24GhanteOnline
October 3, 2026
2 min read
Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

हरिद्वार। जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मुहिम अब धरातल पर तेज होती दिखाई दे रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-334ए के प्रदार्था क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेंचवर्क और डामरीकरण का काम दिन-रात कराया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने गड्ढायुक्त और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत शुरू की है।

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की सुरेश तोमर ने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर भी निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क मरम्मत के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और निर्धारित समयसीमा में सभी चिन्हित हिस्सों को दुरुस्त किया जाए। प्रशासन का जोर उन मार्गों पर है, जहां गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले में भी संबंधित विभागों को सड़क मरम्मत का काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों के दुरुस्त होने से यातायात सुगम होने के साथ वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…