24 घण्टे ऑनलाइन

दाग-धब्बों से निजात दिलाएँगे नमक के ये उपाय

सेंधा नमक (Rock Salt) का उपयोग व्रत के समय किया जाता है। यह सभी घरो में आसानी से मिल जाता है। इसका उपयोग खाने का स्वाद ही नही बदलता है बल्कि त्वचा को बेदाग भी बनाता है। चेहरे पर पड़ा एक भी दाग या धब्बा चेहरे की सारी…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read

सेंधा नमक (Rock Salt) का उपयोग व्रत के समय किया जाता है। यह सभी घरो में आसानी से मिल जाता है। इसका उपयोग खाने का स्वाद ही नही बदलता है बल्कि त्वचा को बेदाग भी बनाता है। चेहरे पर पड़ा एक भी दाग या धब्बा चेहरे की सारी खूबसूरती को कम कर देता है।

इसके लिए जरूरी नही की क्रीम आदि को उपयोग में लाया जाए, इसके लिए रसोई में रखे सेंधे नमक का उपयोग करना भी बेहतर उपायों में से है। तो आइये जानते है इससे चेहरे को मिलने वाले लाभों के बारे में....

* 1 चम्मच सेंधा नमक में 2 बूंदें नींबू के रस डालकर एक मिश्रण बनाएं। इसे चेहरे पर लगाये, 5 मिनट लगाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार सेंधा नमक और नींबू का स्क्रब लगाने से मुंहासे ब्लैकहैड्स और डैड स्किन की समस्या से निजात मिलेगी।

* चेहरे की काली पड़ी हुई त्वचा को साफ करने के लिए शहद सबसे अच्छा उपाय है। सेंधा नमक में थोड़ा सा शहद मिलाकर इससे चेहरे को स्क्रब करें। इसका हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से स्किन चमकने लगेगी।

* त्वचा को कोमल बनाने के लिए सेंधा नमक और बादाम के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा रहता है। सेंधा नमक चेहरे की डैड स्किन को बाहर निकालता है और बादाम तेल चेहरे को मॉश्चराइज करने का काम करता है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से चेहरे की त्वचा मुलायम बनी रहती है।

* सेंधे नमक और नारियल तेल का उपयोग बहुत ही फायदेमंद रहता है। इसके लिए सेंधे नमक को दरदरा पिस ले और इसमें नारियल तेल की कुछ बुँदे डाल दे। अब इसे चेहरे पर लगाये और स्क्रब की तरह रगड़े। इससे चेहरे की गंदगी बाहर निकल जाएगी और साथ ही त्वचा के रोम छिद्र खुल जायेंगे।

* चेहरे पर पड़े गड्ढे को भरने के लिए सेंधा नमक और ओटमील का फेस पैक बनाये।पैक बनाने के लिए ओटमील में सेंधा नमक, बादाम और नींबू का रस डालकर मिला ले। अब इस पैक से चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से गड्ढे भरने शुरू हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…