24 घण्टे ऑनलाइन

ढूंढ लो नया कप्तान! रोहित शर्मा ने BCCI को दिया अल्टिमेटम

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर होने को लेकर शनिवार (11 जनवरी) को बीसीसीआई की रिव्यू बैठक हुई। इस बैठक में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हेड कोच गौतम गंभीर से टीम के…

24GhanteOnline
January 12, 2025
2 min read

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर होने को लेकर शनिवार (11 जनवरी) को बीसीसीआई की रिव्यू बैठक हुई। इस बैठक में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हेड कोच गौतम गंभीर से टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछे जाने थे। इस बैठक में रोहित शर्मा ने कप्तानी को लेकर अपने इरादे साफ कर दिये हैं। उन्होंने नया कप्तान ढूंढने के लिए कहा है।

दरअसल, टी20आई फॉर्मेट को छोड़कर भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले छह-सात महीने से निराशाजनक रहा है। रोहित-गंभीर के युग में टीम को दो सीरीज में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज में हार और घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार शामिल रही। इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले माना जा रहा था कि अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल नहीं पहुंच पाता तो रोहित शर्मा की कप्तानी जा सकती है।

रोहित (Rohit Sharma) सिर्फ 2-3 महीने के कप्तान


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शनिवार को हुई रिव्यू बैठक में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बीसीसीआई से नया कप्तान ढूंढने का अल्टीमेटम दे दिया है। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर से बीसीसीआई के पदाधिकारियों और चयनकर्ताओं ने सवाल पूछे। हालांकि, रोहित ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ दो-तीन महीने के लिए टीम के कप्तान हैं।

सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद, मुठभेड़ जारी


फिलहाल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम रोहित की अगुवाई में ही खेलने वाली है। जिसमें टीम का प्रदर्शन तय करेगा कि रोहित आगे कप्तानी करेंगे या नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…