24 घण्टे ऑनलाइन

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champion Trophy) में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत हो गई है। भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। ये टूर्नामेंट भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए काफी खास है।…

24GhanteOnline
February 20, 2025
2 min read
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champion Trophy) में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत हो गई है। भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। ये टूर्नामेंट भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए काफी खास है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआत में ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित एक खास लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़कर भारत के सभी खिलाड़ियों के आगे निकल गए हैं। वहीं, विराट कोहली ने मुकाबले के साथ ही इस लिस्ट में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने धोनी को छोड़ा पीछे


रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। उन्होंने अपना पहला आईसीसी इवेंट 2007 टी20 वर्ल्ड कप खेला था। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनके करियर का 15वां लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट है। बता दें, इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था। उन्होंने भारत के लिए 14 लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेले थे।

वहीं, विराट कोहली का ये 14वां लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट है। यानी उन्होंने इस लिस्ट में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। युवराज सिंह ने भी अपने करियर में 14 लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेले थे।

वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल, महेला जयवर्धने, शाहिद अफरीदी और शाकिब अल हसन के नाम है। इन खिलाड़ियों ने 16-16 लिमिटेड ओवर आईसीसी इवेंट खेले हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट (लिमिटेड ओवर)


15 – रोहित शर्मा

14 – विराट कोहली

14 – एमएस धोनी

14- युवराज सिंह

12- रवींद्र जडेजा

11- सचिन तेंदुलकर

11- हरभजन सिंह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…