RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी आरएएस (RPSC RAS) प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। हाॅल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म…
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी आरएएस (RPSC RAS) प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। हाॅल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 2 फरवरी 2025 को किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 91,513 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और मेन्स एग्जाम में पास होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।
RPSC RAS Prelims एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए ‘RPSC RAS Prelims Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
RPSC RAS Prelims 2025 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में एक होगा और सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम का समय 3 घंटे का होगा और कुल 200 नंबरों की परीक्षा होगी। इसमें सफल कैंडिडेट मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में 4 पेपर होते हैं, जिनमें जनरल स्टडीज I, II, III और जनरल हिंदी एवं इंग्लिश शामिल हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय होता है और हर पेपर में 200 अंक होते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
