24 घण्टे ऑनलाइन

Samsung के इस धांसू फोन की गिरी कीमत, फटाफट लपक ले ये सुनहरा मौका

Samsung का मौजूदा अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra काफी सस्ता हो गया है. Amazon पर कोई भी बड़ा सेल इवेंट नहीं है, इसके बावजूद इस हैंडसेट की कीमत में भारी कटौती हुई है. ये इस बात का भी संकेत है कि रिटेलर अगले…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
Samsung के इस धांसू फोन की गिरी कीमत, फटाफट लपक ले ये सुनहरा मौका

Samsung का मौजूदा अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra काफी सस्ता हो गया है. Amazon पर कोई भी बड़ा सेल इवेंट नहीं है, इसके बावजूद इस हैंडसेट की कीमत में भारी कटौती हुई है. ये इस बात का भी संकेत है कि रिटेलर अगले महीने Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले इन्वेंट्री (स्टॉक) खाली कर रहे हैं. एस25 अल्ट्रा पर डिस्काउंट के बाद इस हैंडसेट को कम कीमत में खरीदने का मौका उन लोगों के लिए खास है जो कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन तलाश रहे हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra Price in India


इस सैमसंग स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,29,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन यही मॉडल अभी टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में Amazon पर 1,07,440 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसका मतलब ये हुआ कि ये फोन लॉन्च प्राइस से 22 हजार 559 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है.

इसके अलावा इस फोन के साथ 1500 रुपए तक बैंक कार्ड डिस्काउंट भी है, इसका मतलब ये हुआ है कि बैंक कार्ड का फायदा मिलने के बाद ये फोन आप लोगों को 1 लाख 05 हजार 940 रुपए का पड़ेगा. मुकाबले की बात करें तो इस फोन की टक्कर iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 9 Pro XL जैसे स्मार्टफोन्स से होती है.

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications


डिस्प्ले: इस फोन में 6.9 इंच क्वाड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है. ये फोन आप लोगों को 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ मिलेगा.

चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस सैमसंग मोबाइल फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

बैटरी: 5000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.

कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल सेकंडरी, 50 मेगापिक्ल वाला तीसरा कैमरा सेंसर और 10 मेगापिक्सल वाला चौथा कैमरा सेंसर मिलता है. वहीं, फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…