44% सस्ते में खरीदें ये ‘फ्लैगशिप’ फोन, हाथ से जाने न दें ये मौका
बिना बजट बिगाड़े प्रीमियम फोन में अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे हैं तो सही समय आ गया है. Samsung Galaxy S24 5G को 44 फीसदी की भारी छूट के साथ Amazon पर बेचा जा रहा है. ये फोन तेज परफॉर्मेंस, भरोसेमंद कैमरा सेटअप और…
बिना बजट बिगाड़े प्रीमियम फोन में अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे हैं तो सही समय आ गया है. Samsung Galaxy S24 5G को 44 फीसदी की भारी छूट के साथ Amazon पर बेचा जा रहा है. ये फोन तेज परफॉर्मेंस, भरोसेमंद कैमरा सेटअप और शॉर्प डिस्प्ले के लिए जाना जाता है, जो इसे कम कीमत पर फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है. कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसे अतिरिक्त ऑफर्स के साथ यह डील और भी आकर्षक हो जाती है. आइए आपको बताते हैं कि ये फोन छूट के बाद किस कीमत में बेचा जा रहा है?
Samsung Galaxy S24 5G Price Amazon
इस सैमसंग स्मार्टफोन के 8 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 74999 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी ये फोन अमेजन पर 44 फीसदी की छूट के बाद 41810 रुपए में बेचा जा रहा है. इसका मतलब ये है कि इस फोन को लॉन्च प्राइस से 33,189 रुपए सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है.
जो लोग इस फोन को खरीदते वक्त Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे उन्हें 1254 रुपए तक कैशबैक मिलेगा, कैशबैक के बाद ये फोन आपको 40571 रुपए का पड़ेगा. अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आप 39150 रुपए तक की एडिशनल बचत भी कर सकते हैं, लेकिन एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर होगी.
Samsung Galaxy S24 5G Alternatives
इस प्राइस रेंज में सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन का मुकाबला Google Pixel 9A, Vivo V60 5G, Motorola Razr 60, Realme GT 7 Pro जैसे दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स से होता है.
Samsung Galaxy S24 5G Specifications
इस सैमसंग स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.2 इंच डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फ्लैगशिप फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
एंड्रॉयड 16 पर आधारित सैमसंग वन यूआई 8 पर काम करने वाले इस फोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है. ये फोन 25 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.3, वाई-फाई 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
