iPhone 18 Series में Sony का नहीं इस कंपनी का होगा कैमरा सेंसर!
iPhone की कैमरा क्वालिटी देख हर कोई कहता है… ‘झक्कास’, लेकिन अब Apple अपनी अगली iPhone 18 Series के कैमरा में लगे सेंसर में बड़ा बदलाव कर सकती है. अब तक कंपनी Sony सेंसर का इस्तेमाल कर रही है लेकिन अगली सीरीज में सोनी…
iPhone की कैमरा क्वालिटी देख हर कोई कहता है… ‘झक्कास’, लेकिन अब Apple अपनी अगली iPhone 18 Series के कैमरा में लगे सेंसर में बड़ा बदलाव कर सकती है. अब तक कंपनी Sony सेंसर का इस्तेमाल कर रही है लेकिन अगली सीरीज में सोनी के बजाय Samsung कंपनी के कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अब तक, Sony ही iPhone कैमरा सेंसर का एकमात्र सप्लायर रहा है, जो इन्हें जापान में बनाती थी लेकिन अब रिपोर्ट्स से इस बात का पता चला है कि सैमसंग अगले साल आने वाली सीरीज के लिए कैमरा सेंसर को ऑस्टिन, टेक्सास में स्थित फैक्ट्री में बनाएगी.
सैमसंग करेगी भारी निवेश
Samsung पहले से ही ऑस्टिन, टेक्सास में एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी चलाती है. कंपनी इस नए प्रोजेक्ट के लिए नए प्रोडक्शन इक्विपमेंट लगा सकती है और इस काम के लिए सैमसंग ने इंजीनियर, टेक्नीशियन और मैनेजर्स को हायर करना शुरू कर दिया है. इस महीने के शुरुआत में, सैमसंग ने कथित तौर पर लोकल अधिकारियों को जानकारी दी थी कि ऑस्टिन फैसिलिटी में ऑपरेशन्स को बढ़ाने के लिए कंपनी लगभग 19 बिलियन डॉलर (लगभग 1,58,270 करोड़) का निवेश करने की योजना बना रही है.
कंपनी करोड़ों का निवेश करने की प्लानिंग कर रही है, ये इस बात को दर्शाता है कि सैमसंग इस प्रोजेक्ट को लेकर कितनी सीरियस है. टेस्टिंग और सेटअप पूरा होने के बाद नए कैमरा सेंसर का प्रोडक्शन मार्च 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकता है. सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो सैमसंग की ये फैक्टरी Apple iPhones के लिए कंपोनेंट्स सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाएगी.
क्या होगी सेंसर की खासियत?
नए कैमरा सेंसर को डेवलप किया जा रहा है, इन सेंसर्स में 3 लेयर स्टैक्ड डिजाइन होने की उम्मीद है. आसान शब्दों में कहें तो, लेयर्स को फैलाने के बजाय एक के ऊपर एक रखा जाएगा. ये डिजाइन कैमरे को ज्यादा डिटेल कैप्चर करने, कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस देने और कम पावर इस्तेमाल करने में मदद करेगा. ब्राइट और डार्क एरिया में ये सेंसर कैमरा को ज्यादा तेजी से फ़ोटो को एनालाइज करने की सुविधा देगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
