संजय राउत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, जानें ताजा हेल्थ अपडेट
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने राजनीति से ब्रेक लिया था।…
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने राजनीति से ब्रेक लिया था। कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य का हवाला देते हुए संजय राउत (Sanjay Raut) ने राजनीति से दूर रहने की बात कही थी।
उन्होंने (Sanjay Raut) ने खुद एक्स पर अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी थी। साथ ही समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लिखा था कि आप सभी ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है और मुझे स्नेह दिया है, लेकिन अचानक मेरी तबीयत खराब हो गई है। इलाज जारी है, मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा।
डॉक्टरों की सलाह पर राउत को बाहर जाने और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है। उन्होंने आगे लिखा कि डॉक्टर की सलाह के बाद अब उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मैं शीघ्र ठीक हो जाऊंगा और नए साल में आप सबसे फिर मुलाकात करूंगा। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राउत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राउत का इलाज मुंबई के फोर्टीज अस्पताल में चल रहा है, हालांकि उनकी बीमारी का सटीक कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप
मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…
राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं
नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…
गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…
