... क्या इज्जत खरीद ली? महाराष्ट्र में महिला अपराध पर भड़के संजय राउत
मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि पिछले ढाई से तीन सालों में महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बहुत बढ़ गए हैं। महिलाओं के अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।…
मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि पिछले ढाई से तीन सालों में महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बहुत बढ़ गए हैं। महिलाओं के अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सत्ताधारी पार्टी की महिला नेता अब क्या कर रही हैं? पुणे में जो घृणास्पद घटना घटी, उसके बाद इन नेताओं ने केवल औपचारिक बयान दिए।
अगर किसी और सरकार के कार्यकाल में यह होता, तो यही महिलाएं मंत्रालय के बाहर हंगामा करतीं। एक महिला, जिसे आप अपनी ‘लाडकी बहन’ कहते हैं, उसे सिर्फ 1500 रुपये देकर क्या आपने उसकी इज्जत खरीद ली? उन्होंने कहा कि क्या सरकार ने गुंडों को महिलाओं का शोषण करने का लाइसेंस दे दिया है? मुख्यमंत्री को पालकमंत्री से और पुणे पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगना चाहिए, क्योंकि उनके कार्यकाल में अपराध और गुंडागर्दी बढ़ी है।
गुंडों को सिर्फ पुलिस स्टेशन में बैठाने का नाटक बंद किया जाए। पुणे में सबसे ज्यादा रंगदारी, पुलिस की अवैध वसूली, अपहरण और सत्ताधारी दल के संरक्षण में गुंडागर्दी चल रही है। पुलिस पर दबाव है और वे यह बात स्वीकार भी करते हैं।
निर्भया कांड जैसा ही था
संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि बस में जो अत्याचार हुआ, वह निर्भया कांड जैसा ही था, बस सौभाग्य से पीड़िता की जान बच गई। हमारे शिवसैनिकों ने स्वारगेट में जोरदार आंदोलन किया, अब उन पर ही मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। मैं पुलिस कमिश्नर को चुनौती देता हूं कि पुणे में खुलेआम घूम रही गैंग पर कार्रवाई करें। गुंडों में कानून का डर खत्म हो गया है। गृह विभाग को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन आम जनता को सताने के लिए भी इसका दुरुपयोग हो रहा है।
हमारे कार्यकाल में ‘शक्ति कानून’ तैयार किया गया था ताकि, महिलाओं को सुरक्षा मिले और अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए। लेकिन, सरकार इस कानून को लागू क्यों नहीं कर रही? इसके पीछे कौन सी साजिश है? क्या कोई ‘फिक्सर’ बैठा है, जो इस कानून को रोकना चाहता है?
एकता का महाकुंभ, युग परिवर्तन की आहट- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि अगर शक्ति कानून लागू हुआ, तो फडणवीस सरकार में बैठे वे लोग, जो महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में लिप्त हैं, उन तक भी कानून का हाथ पहुंचेगा। पूजा चव्हाण मामले से जुड़े लोगों को इस कानून से डर लग रहा है क्या?
उन्होंने कहा कि ‘एक्शन मोड’ सिर्फ दिखावा है। जब महिला के साथ अत्याचार हो जाता है, बलात्कार हो जाता है, तब सरकार ‘एक्शन मोड’ में आती है। लेकिन, उससे पहले क्या किया जाता है? बस डिपो की हालत कैसी है, जाकर देखिए। मंत्री मर्सिडीज में घूमते हैं, लेकिन आम जनता की एसटी बसों में बलात्कार, हत्या और अपराध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप
मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…
राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं
नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…
गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…
