24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार में बढ़े सर्वोदय विद्यालय, यूपी में बदली शिक्षा की तस्वीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योगी सरकार जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 20 नए सर्वोदय विद्यालयों…

24GhanteOnline
April 18, 2026
3 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योगी सरकार जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 20 नए सर्वोदय विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनके पूरा होने के बाद राज्य में सर्वोदय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 123 हो जाएगी। प्रदेश में वर्तमान समय में 103 सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले राज्य में केवल 93 विद्यालय संचालित थे, लेकिन योगी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए विद्यालयों की स्थापना और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है।

शैक्षणिक वातावरण के साथ विद्यालयों में है अनुशासन-

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, आधुनिक सुविधाएं और निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान समय में प्रदेश की योगी सरकार द्वारा निर्माणाधीन 20 नए विद्यालयों (Sarvodaya Schools) को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, छात्रावास, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित परिसर जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जा रहीं हैं।

इन जिलों में बन रहे 20 विद्यालय-

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा (बाटी, वृंदावन) गोंडा (बनटांगिया/ सिसवां मनकापुर) बलिया (हुसैनाबाद) कानपुर देहात (सरवनखेड़ा अकबरपुर) अमरोहा (हसनपुर) पीलीभीत (माधोटाण्डा) महराजगंज (सदर) अम्बेडकर नगर (प्रतापपुर चमुर्खा) हाथरस (चिरायल सिकंरराराऊ) औरैया (हरदूविधुना) कासगंज (याकूतगंज सहावर) अलीगढ़ (अलहदादपुर कोल) हापुड़ (जसरूपनगर) सोनभद्र (उम्भा) कानपुर देहात (परौख) मऊ (हरथौली तहसील घोसी) में बन रहा है।

इसी प्रकार मुजफ्फरनगर ( बसेड़ा परगना पुरछपार) शामली ( बझेड़ी ऊन झिंझाना) बागपत (ख्वाजगीरपुर चांदनहेड़ी बड़ौत) गौतमबुद्ध नगर (दयौरार जेवर) शाहजहांपुर (सिकरोही, कॉट) कन्नौज (मिघौली छिबरामऊ) में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। हालांकि, इनमें से 2 विद्यालय गत वर्ष शुरू हो चुके हैं।

निशुल्क शिक्षा के साथ किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं-

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2017 से पहले यूपी में 93 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (Sarvodaya Schools) संचालित थे लेकिन 20  नए विद्यालय खुलने से अतिरिक्त छात्रों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी जो आर्थिक कारणों से निजी स्कूलों में बच्चों को नहीं पढ़ा पाते।

सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में निशुल्क शिक्षा के साथ किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। योगी सरकार में इस योजना से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं विद्यालयों की संख्या बढ़ने से प्रदेश में सरकारी शिक्षा व्यवस्था और मजबूत हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…