24 घण्टे ऑनलाइन

Android→iPhone ट्रांसफर होगा स्मूद! Google-Apple ला रहे नया फीचर

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर की टेंशन अब खत्म होने वाली है. गूगल और एपल मिलकर एक नया फीचर टेस्ट कर रहे हैं जिससे ऐप डेटा, सिस्टम सेटिंग्स और नोटिफिकेशन प्रेफरेंस बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सीधे ट्रांसफर हो…

24GhanteOnline
December 9, 2025
2 min read

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर की टेंशन अब खत्म होने वाली है. गूगल और एपल मिलकर एक नया फीचर टेस्ट कर रहे हैं जिससे ऐप डेटा, सिस्टम सेटिंग्स और नोटिफिकेशन प्रेफरेंस बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सीधे ट्रांसफर हो सकेंगे. यह फीचर अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और अगले 6 महीनों में इसका रोलआउट होने की उम्मीद है.

फीचर कैसे दिखा और कैसे करेगा काम


Google ने आज रिलीज की गई Android Canary बिल्ड में इस फीचर का शुरुआती वर्जन शामिल किया है. कंपनी ने 9To5 Google को इसकी पुष्टि भी की है. इस टूल का मकसद फोन बदलते समय सेटअप प्रोसेस को आसान बनाना है. खास बात यह है कि एंड्रॉयड-टू-iPhone डेटा ट्रांसफर के लिए अलग से कोई ऐप नहीं चाहिए, यह टूल शुरुआती सेटअप में ही काम करेगा.

क्या-क्या डेटा ट्रांसफर हो सकेगा


रिपोर्ट्स में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार यह फीचर ऐप डेटा, नोटिफिकेशन प्रेफरेंस, सिस्टम सेटिंग्स और ऐप सेटिंग्स को सीधे iOS और Android के बीच ट्रांसफर कर सकेगा. इससे यूजर को नया फोन सेटअप करते समय फिर से सबकुछ मैन्युअली सेट करने की जरूरत नहीं होगी और पूरा प्रोसेस काफी स्मूथ और तेज हो जाएगा.

किन डिवाइसेज को मिलेगी सपोर्ट और कब आएगा फीचर


इस फीचर के स्टेबल वर्जन को लेकर अभी गूगल ने कोई घोषणा नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि फीचर का रोलआउट फेजवाइज होगा. जहां तक आईफोन की बात है, एपल इसे iOS अपडेट के जरिए जारी करेगा. Android की ओर से पिक्सल 10, 10 प्रो, 10 प्रो XL, 10 प्रो फोल्ड, 9 सीरीज, 8 सीरीज, 7 सीरीज, 6 सीरीज, Pixel Fold और Pixel Tablet जैसे डिवाइस इस बीटा सपोर्ट में शामिल हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…