24 घण्टे ऑनलाइन

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

'इंदौरी पोहा' (Indouri Poha) अपने स्वाद की वजह से देश के हर कोने-कोने में पसंद किया जाता है। इंदौरी पोहे की खासियत यह है कि ये रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। इतना ही…

24GhanteOnline
June 21, 2026
2 min read

'इंदौरी पोहा' (Indouri Poha) अपने स्वाद की वजह से देश के हर कोने-कोने में पसंद किया जाता है। इंदौरी पोहे की खासियत यह है कि ये रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। इतना ही नहीं आप इस रेसिपी को सिर्फ 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं क्या है परफेक्ट इंदौरी पोहा (Indouri Poha) बनाने का सही तरीका।

इंदौरी पोहा (Indouri Poha) बनाने के लिए सामग्री-


-पोहा – 2 कप
-कटा हुआ प्याज – 1
-कटी हुई मिर्ची – 4 से 5
-अनार दाने – 1/2 कटोरी
-चीनी – 1 छोटा चम्मच
-राई दाना – 1 छोटा चम्मच
-सौंफ – 1 छोटा चम्मच
-कड़ी पत्ता – 12-15 पत्तियां
-नमक स्वादानुसार
-हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
-हरा धनिया – स्वादानुसार
-खड़ा धनिया – 1 छोटा चम्मच
-मटर के दाने – 1/2 कटोरी
-तेल – 2 बड़े चम्मच
-नींबू – 1

इंदौरी पोहा (Indouri Poha) बनाने का तरीका-


- इंदौरी पोहा (Indouri Poha) बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे पोहे को 2 से 3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धोकर छलनी में रख दें।

- अब कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करके उसमें राई, खड़ा धनिया, कड़ी पत्ता, सौंफ और हींग डालकर तड़का लगाएं।

- जब राई चटकने लगे तो कड़ाही में मटर, हरी मिर्च और प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें।

- इस बीच छलनी में रखे हुए पोहे के ऊपर हल्दी पाउडर, नमक, चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दें। इसके बाद पोहा को भी कड़ाही में डालकर करछी से अच्छी तरह मिलाएं।

- अब कड़ाही को एक प्लेट से 2-3 मिनट के लिए ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।

- अब पोहे को हल्का नरम करने के लिए उसके ऊपर थोड़ा पानी छिड़ककर गैस बंद कर दें।

- अब पोहे को अगले एक मिनट तक ढका हुआ ही रहने दें। आपका टेस्टी इंदौरी पोहा (Indouri Poha)  बनकर तैयार है।

- इसे सर्व करने से पहले इसके ऊपर कटा हुआ प्याज,सेंव, कटा हुआ हरा धनिया, अनार दाने, नींबू डालें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…