बकरीद के मौके पर गेस्ट को परोसे चटपटे सीख कबाब, देखें रेसिपी
नॉन वेज लवर्स सीख कबाब (Seekh Kabab) खाना खूब पसंद करते हैं. मिंट सॉस, चिली सॉस के साथ खाने में ये और भी लजावाब लगते हैं. चिकन और मटन दोनों के ही सीख कबाब (Seekh Kabab) तैयार किए जाते हैं. इस बकरीद पर आप मटन सीख कबाब…
नॉन वेज लवर्स सीख कबाब (Seekh Kabab) खाना खूब पसंद करते हैं. मिंट सॉस, चिली सॉस के साथ खाने में ये और भी लजावाब लगते हैं. चिकन और मटन दोनों के ही सीख कबाब (Seekh Kabab) तैयार किए जाते हैं. इस बकरीद पर आप मटन सीख कबाब बनाकर ट्राई कीजिए, यकीनन घर में बने हुए मटन सीख कबाब का स्वाद और मजेदार लगेगा.
सीख कबाब (Seekh Kabab) बनाने की सामग्री
मैरीनेट करने के लिए:
>> 1 किलो बोनलेस चिकन
>> 1 कप दही
>> 2 छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट
>> डेढ़ चम्मच अदरक पेस्ट
>> 2 छोटा चम्मच बेसन
>> 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
>> 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
>> 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
>> 2 छोटा चम्मच सरसों का तेल
>> 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
>> 1 छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
क्रीमी पेस्ट बनाने के लिए:
>> 1 कटोरी पुदीने की पत्तियां
>> 1 कटोरी धनिया पत्ती
>> 2 चम्मच ताजा क्रीम
सीख कबाब (Seekh Kabab) बनाने की विधि
>> सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर ले.
>> धनिया और पुदीने की पत्तियों को साफ करें और क्रीम के साथ मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
>> अब एक कटोरे में मैरीनेट करने की सभी सामग्रियों को एकसाथ मिक्स कर लें. (पहले एक अलग कटोरे में दही को अच्छे से फेंट लें)
>> फिर नमक डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें धनिया और पुदीने का पेस्ट मिलाकर मिक्सी में एक बार और पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
>> अब इसे एक कटोरे में निकालकर इसमें चिकन पीस को अच्छी तरह से लपेटें.
>> फिर इन मैरीनेट किए हुए चिकन पीस को 2-3 घंटे के लिए ढककर अलग रख दें.
>> अब लकड़ी की सींक या स्कीवर्स को पानी में 30 मिनट के लिए डुबोकर रखें.
>> इसके बाद स्कीवर्स में चिकन लपेटकर लगा लें.
>> ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम कर चिकन को 15-20 मिनट के लिए सेंकने रखें.
>> तैयार हैं सीख कबाब. इन्हें चटनी, हरा धनिया और ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
